जन जागरूकता के साथ परिवार नियोजन का लक्ष्य करें हासिल : सीएस

 परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढीकरण हेतु जिले के चिकित्सा पदाधिकारीयों की हुई समीक्षात्मक बैठक

मोतिहारी । परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढीकरण हेतु जिले के चिकित्सा पदाधिकारीयों की समीक्षात्मक बैठक जिला स्वास्थ्य समिति सदर अस्पताल मोतिहारी में आयोजित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह ने चिकित्सा पदाधिकारीयों को अधिक से अधिक परिवार नियोजन एवं सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्देश दिया। सीएस ने कहा की आशा कार्यकर्ताओं नसबंदी, परिवार नियोजन कार्यक्रम में अपना बेहतर योगदान देना सुनिश्चित करें तभी जिले के आपेक्षित लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। पीएसआई डीसी अमित कुमार ने पीपीटी के माध्यम से सिजेरियन समेत अन्य विषयों से सम्बन्धित डाटा शेयर किया। सीएस ने बताया की जन जागरूकता के साथ परिवार नियोजन का लक्ष्य हासिल करना आवश्यक है। अपर मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने कहा की सरकारी संस्थानों में अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है। ऐसे में अब जिला एवं अनुमण्डलीय अस्पताल में लाभुकों को सिजेरियन का लाभ प्राप्त हो इसका ध्यान रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य संस्थान में पदस्थापित आर एमएनसीएचए प्लस एन काउंसलर/ओपीडी इंचार्ज/लेबर रूम इंचार्ज की देखरेख में सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। जनसंख्या पर नियंत्रण हेतु महिला बंधयाकरण एवं पुरुष नसबंदी सेवा के लिए मोबिलाइज़ेशन किया जाए। बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया की सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व उपकेन्द्रों पर परिवार नियोजन किट (कंडोम बॉक्स) उपलब्ध कराए जाएं। मौके पर डीसीएम नंदन झा ने बताया की सदर अस्पताल मोतिहारी में डॉ अरशद कमाल द्वारा 92, रश्मि श्री 30, डॉ सुरुचि 85, डॉ एस भाटिया 44, डॉ वंदना शर्मा 73, डॉ सुषमा 16 वहीं मेहसी में डॉ अमित कश्यप द्वारा 408, अनुमण्डलीय अस्पताल चकिया में डॉ चन्दन द्वारा 563, डॉ राजीव रंजन द्वारा 261, डॉ रश्मि प्रिया द्वारा 93 सिजेरियन किया गया है।
डैम अभिजीत भूषण ने बताया की नवदंपत्ति को शगुन किट प्रदान की जाए और प्रत्येक उपकेन्द्र पर सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन अधिक से अधिक किया जाए। परिवार कल्याण कार्यक्रम अन्तर्गत परिवार नियोजन के सभी समाग्रियों (कॉपर टी, माला एन, छाया, अन्तरा, कण्डोम, इत्यादि) की मांग एवं वितरण एप्प के माध्यम से करें। उक्त समाग्री के वितरण हेतु राज्य स्तर से प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान के लिए यूजर आई डी एवं पासवर्ड तैयार कर उपलब्ध कराया गया है।
मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ श्रवण कुमार पासवान, डीसीएम नंदन झा, डैम अभिजीत भूषण, पीएसआई डीसी अमित कुमार, डॉ अरशद कमाल, डॉ वंदना शर्मा, डॉ चंदन व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा