फ्लैट में कैनाबिस की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को थाना बीटा-2, थाना इकोटेक-1 पुलिस व नॉरकोटिक्स टीम ने लोकल इंटेलिजेंस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त राहुल चौधरी पुत्र स्व. समर सिंह चौधरी को पी-3 गोलचक्कर के पास थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से ओजी व अभियुक्त की निशादेही पर पार्श्वनाथ पनोरमा निकट पी-3 गोल चक्कर स्थित उसके फ्लैट से अवैध गांजे के गमलों में लगे कैनाबिस के पौधे, 2.070 ग्राम अवैध गांजा, 163.4 ग्राम ओजी व विभिन्न रसायन व खेती करने में प्रयुक्त खाद बीज व उपकरण बरामद किया है। पुलिस गहनता से पूछताछ कर ग्राहकों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि अभियुक्त अंग्रेजी विषय से परास्नातक है जो इंटरनेट का अच्छा जानकार है। अभियुक्त द्वारा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कैनाबिस के पौधों की खेती करनी सीखी गयी। विदेशी वेबसाइट सीड्समैन के माध्यम से ऑनलाइन आर्डर कर कैनाबिस के बीज को आयात किया गया और पे-पल एप्प के माध्यम से पैसों का लेन-देन हुआ। जिसके बाद अभियुक्त ने अपने फ्लैट में एयर कंडीश्नर की मदद से एक निश्चित तापमान पर फुल स्पैक्ट्रम प्लांट ग्रोइंग लाइट की सहायता से कैनाबिस के बीजों को गमलों में रोपित कर कैनाबिस की फसल तैयार की गयी।

इस कार्य में एक पौधे पर करीब 5 से 7 हजार रूपये का खर्च आता है। जिससे करीब 30 से 40 ग्राम ओजी प्राप्त हो जाता है। जिसकी बाजारू कीमत 60 से 80 हजार रुपये के लगभग होती है। अभियुक्त डार्क वेब के माध्यम से अपने ग्राहकों तक इसकी सप्लाई करता था। इस प्रकार अभियुक्त अपने फ्लैट में कैनाबिस की खेती कर मुनाफा कमाकर अवैध धन अर्जित कर रहा था।

  • Related Posts

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?  

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?  

    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    • By TN15
    • June 25, 2026
    संतकबीरनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले सपा नेता हिरासत में, पूछना चाहते थे ये सवाल

    धर्म और राज्य को पृथक करो

    • By TN15
    • June 25, 2026
    धर्म और राज्य को पृथक करो

    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट!

    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    • By TN15
    • June 25, 2026
    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट!