एनसीआर के वाहन चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ग्रेटर नोएडा में मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पुलिस द्वारा गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार किया है।

बता दे कि मंगलवार सुबह को थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आते हुए तीन बदमाश दिखाई दिए। पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश रुकने की बजाए भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया। अपने आप के पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश मोनू यादव पुत्र जगपाल निवासी बाबूगढ़ जिला हापुड़ के पैर में लगी है।

इसके दो साथी मौके से भाग गए, जिन्हें पीछा करके पुलिस ने पकड़ लिया। उनके नाम मुकेश पुत्र सिकंदर निवासी चिपियाना तथा पवन पुत्र सुनहरी निवासी लाल कुआं गाजियाबाद है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, चोरी की 10 बाइक आदि बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों ने पूर्व में वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। इनके खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानो में कई मुकदमे दर्ज हैं।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!