प्रेम, शांति और बदलाव का संदेश लेकर आ रही अभिनव पराशर की पहली फिल्म

‘जिहादी: एक प्रेम कथा’

पटना। समाज में फैली नफरत और धार्मिक द्वेष के बीच एक नई रोशनी बनकर आ रही है ‘जिहादी: एक प्रेम कथा’ – लेखक अभिनव पराशर की चर्चित पुस्तक पर आधारित यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। फिल्म का उद्देश्य स्पष्ट है – धर्म और विचारधाराओं के नाम पर बनी दीवारों को प्रेम, संवाद और सकारात्मक सोच से गिराना।

इस भावनात्मक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक फिल्म की पटकथा और संवाद एस.के. चौहान ने लिखे हैं, जबकि निर्देशन का जिम्मा अनुभवी संजीव कुमार ने संभाला है, जो पहले भी कई धारावाहिकों में अपनी कला का लोहा मनवा चुके हैं। फिल्म का निर्माण पराशर एंटरटेनमेंट और जय माता दी पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है। निर्माता भार्गवी और सह-निर्देशक विकास कुमार ने फिल्म को एक गहरी संवेदनशीलता दी है।

मुख्य भूमिका में हैं अभिनेता मनु कृष्णा, जो ‘जिहादी’ के किरदार में एक संवेदनशील मुस्लिम युवक की यात्रा को जीवंत करेंगे। उनकी जोड़ी अभिनेत्री अपर्णा मलिक के साथ बनाई गई है, जो फिल्म की भावनात्मक धुरी हैं। यह प्रेम कहानी दर्शकों को न केवल रुलाएगी बल्कि सोचने पर भी मजबूर करेगी।

फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि “‘जिहादी’ शब्द को आमतौर पर गलत अर्थों में लिया जाता है, जबकि इसकी मूल भावना संघर्ष और आत्मोत्थान है। हमारी फिल्म इस शब्द को सकारात्मक संदर्भ में प्रस्तुत करती है – एक ऐसा किरदार जो नफरत नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और बदलाव का प्रतीक है।”

फिल्म का खलनायक गिरीश शर्मा होंगे, जो एक प्रभावशाली नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे। वहीं संगीतकार शिशिर पांडेय ने फिल्म के भावों को गहराई से उभारा है। गीतकारों में बिनय बिहारी, नवाब आरजू, पप्पू जी, भार्गवी और सुमीत चंद्रवंशी शामिल हैं, जबकि गायन में जतिंदर सिंह, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन, पामिला जैन, इंदु सोनाली और सुगम कुमार जैसे प्रतिभावान कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

फिल्म की शूटिंग और निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और इसे जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। ‘जिहादी: एक प्रेम कथा’ एक ऐसी कोशिश है, जो दिलों को जोड़ने, सोच बदलने और समाज में सौहार्द फैलाने की पहल करती है।

  • Related Posts

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

    Continue reading
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं