Aazam Khan Latest Update : आजम खान को आया हार्ट अटैक, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा इलाज

सपा के कद्दावर नेता आजम खान को दिल का दौरा पड़ा है। उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार आजम खान के हार्ट की डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी सर्जरी की और उसके बाद उनके हार्ट में एक स्टंट डाला है।
दरअसल आजम खान को सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। इससे पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका चेकअप हुआ तो पता चला कि आजम खान को हार्ट अटैट आया था। डॉक्टरों ने ऐंजियोप्लास्टी सर्जरी कर हार्ट में एक स्टंट डाला है। ताजा जानकारी के अनुसार आजम खान की तबीयत अभी ठीक है और वह आईसीयू वार्ड में डाक्टरों की निगरानी में हैं। उम्मीद है कि उन्हें एक या दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
उधर अस्पताल में उनके साथ उनके बेटे और सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम भी मौजूद हैं। बता दें कि आजम खान २७ महीने सीतापुर जेल में रह कर जमानत पर बाहर आये हैं। कुछ दिन पहले उनकी आंख का ऑपरेशन भी हुआ था। इसके अलावा पिछले दिनों आजम खान को सीने में दर्द की शिकायत के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान