Noida News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान आज से

Noida News : योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड होना जरूरी, पात्र लाभार्थी बनवाएं अपना कार्ड : सीएमओ, 30 सितम्बर चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा

नोएडा । आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए 15 से 30 सितम्बर तक “आयुष्मान पखवाड़ा” आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वह अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें। योजना के तहत प्रति परिवार, प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार की सुविधा मिलती है। इसके लिए लाभार्थी परिवार के हर सदस्य का अपना आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। आयुष्मान कार्ड सभी जन सुविधा केंद्रों पर निशुल्क बनाया जाता है। विशेष अभियान में जगह-जगह कैम्प लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया- 23 सितंबर को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को शुरू हुए चार साल पूरे हो जाएंगे। पखवाड़े को मनाये जाने का उद्देश्य योजना के सभी लाभार्थियों में योजना के प्रति जागरूकता पैदा करना है। योजना के नोडल अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया- पखवाड़ा के आयोजन लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। ग्रामवार–वार्डवार डाटा के आधार पर कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। अभियान के दौरान गांव-वार्ड में आयुष्मान कैम्प लगाए जाएंगे। प्रत्येक कैम्प में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कामन सर्विस सेंटर, वीएलई, आरोग्य मित्र, पंचायत सहायक, सीएचओ आदि की उपलब्धता के आधार पर व्यवस्था की जाएगी। आवश्यकता अनुसार अन्य सरकारी विभागों में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को भी आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में लगाया जाएगा।

डा. अशोक ने बताया- आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान पात्र लाभार्थियों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया- आशा कार्यकर्ताओँ द्वारा ‘फेस ऑथेंटिकेशन एप्लीकेशन’ के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान में आशा कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगी। फेस ऑथेंटिकेशन एप्लीकेशन मोबाइल एप है। इसके माध्यम से आशा कार्यकर्ता जनपद के उन लाभार्थियों की पहचान करेंगी, जिनके आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाये हैं। जनपद में आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित परिवार को प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है। जनपद में आठ सरकारी और 40 निजी अस्पताल योजना से आबद्ध हैं।

 

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस