आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने संगठन निर्माण और निकाय चुनाव को लेकर की बैठक

पूरी मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: डॉ. सुशील गुप्ता
निकाय चुनाव में बीजेपी के कुशासन और अव्यवस्था का मुद्दा जनता तक लेकर जाएंगे : डॉ. सुशील गुप्ता
दिल्ली चुनाव में भी पूरी ताकत के साथ प्रचार करेगा आप कार्यकर्ता: डॉ. सुशील गुप्ता

करनाल, (विसु)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने करनाल में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठन निर्माण, निगम चुनाव और आगामी दिल्ली चुनावों पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. सुशील गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हरियाणा में अपनी जड़ें और मजबूत करना है और हर जिले में पार्टी का प्रभाव बढ़ाना है। इस मौके पर रणदीप राणा, बीके कौशिक, नरेंद्र शर्मा, जयपाल शर्मा, स्वामी कृष्णानंद, सुखबीर चहल, मास्टर जितेंद्र और सुरेंद्र अहलावत मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मेहनत से संघर्ष करेगी और जीतेगी। अब लोग समझ चुके हैं कि आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हरा सकती है। क्योंकि आम आदमी पार्टी मुद्दों की राजनीति करती है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में आने वाले ब्लॉक समिति, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिका और नगर निगम समेत सभी चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव अपने दम पर पूरी मजबूती से लड़ेगी और इसके लिए पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी नगर निगमों में भाजपा के कुशासन और अव्यवस्था को मुद्दा बनाकर जनता को भाजपा के खिलाफ एक सशक्त विकल्प देने का कार्य करेगी।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दिल्ली में पूरी ताकत से पार्टी का प्रचार प्रसार करेगा। दिल्ली में लगातार चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर में…

    Continue reading
    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा