लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी ने लॉन्च किया ‘रामराज्य वेबसाइट’

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। आप पार्टी ने बुधवार को रामनवमी के दिन रामराज्य की अवधारणा पर एक वेबसाइट लांच किया है। आपका रामराज्य डॉट काम पर जाकर लोग आप पार्टी किस तरह रामराज्य की अवधारणा पर काम कर रही है इसे देख सकते हैं और आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले इस वेबसाइट को इसलिए लांच किया है कि जिससे लोग उनकी पार्टी के कामों को देखे। बेवसाइट पर दिल्ली, पंजाब राज्य में राम राज्य की अवधारणा पर क्या काम हुए है इसके बारे में बताया गया है और वहीं गुजरात और गोवा में उनके विधायकों ने क्या काम किया है उसको भी दिखाया गया है।

आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि, प्रभु श्रीराम की नवमी के मौके पर आपका रामराज्य वेबसाइट को लांच किया गया है आप पार्टी की रामराज्य को लेकर क्या अवधारणा है और अरविंद केजरीवाल ने रामराज्य को सच करने के लिए दिल्ली में अद्भुत काम करके दिखाया है। पहली रामनवमी है जब अरविंद केजरीवाल हमारे साथ नहीं हैं। वह जेल में हैं और संदेश भेजते रहते हैं। उन्हें झूठे बयानों के आधार पर आज जेल में डाल दिया गया है। पीएम मोदी के मन में बदले की भावना है कि अरविंद केजरीवाल जो कर रहे हैं वह नहीं कर सकते।

मंत्री आतिशी ने भगवान राम से की केजरीवाल की तुलना

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि रघुकुल रीति सदा चलि आई प्राण जाए पर वचन न जाई। इससे प्रेरणा लेकर अरविंद केजरीवाल पिछले नौ साल से काम में लगे हैं। भगवान श्रीराम ने 14 साल वन में रहकर अपना वचन निभाया। अरविंद केजरीवाल भी संघर्ष कर रहे हैं. आज झूठे मुकदमे में उन्हें फंसाया गया है। वह जेल से संदेश भेजते हैं कि दिल्ली में स्कूल, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था ठीक रखें। वह यह नहीं कहते है उन्हें बाहर निकालने के लिए काम करो। क्योंकि दिल्ली को वह अपना परिवार मानते है। आपका रामराज्य वेबसाइट पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, शहीदों के सम्मान आदि के लिए दिल्ली और पंजाब में जो काम किया है, उसे देख सकें और काम को देखकर वोट करें।

रामराज्य में किसी को नहीं होती कोई समस्या : सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राम राज्य का मतलब जिसके अंदर किसी को कोई समस्या न हो। रामराज्य में किसी को मानसिक व दैहिक कष्ट नहीं था, सभी लोग अपने अपने धर्म का पालन करते थे। कोई भेदभाव नहीं था. सभी खुश थे। अरविंद केजरीवाल जब अपने दिल्ली और पंजाब मॉडल के बारे में कहते हैं तो इसी माडल की बात करते हैं।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत