आमिर खान और सलमान खान ने दर्शील सफारी के फिल्मी व ओटीटी डेब्यू, ‘गेमरलॉग’ डेब्यू को दिया आशीर्वाद

ऋषि तिवारी
जब बॉलीवुड के ‘भाईजान’, यानी सलमान खान बोलते हैं, तो उसे दुनिया सुनती है। इस बार सलमान खान ने अमेज़न एमएक्स प्लेयर की दर्शील सफारी और अंजलि शिवरामन की मुख्य भूमिका से सजी नवीनतम और अब तक की सबसे अनूठी सीरीज ‘गेमरलॉग’ की टीम के लिए के प्रशंसा के शब्द बोले हैं। खास बात यह है कि ‘गेमरलॉग’ दर्शील सफारी का ओटीटी डेब्यू भी है, जो इसे और भी अधिक प्रतीक्षित लॉन्च बनाता है। आर्य देव के निर्देशन से सजी इस सीरीज का निर्माण अभिनय देव, नीता शाह, भारत कुमार शाह और युग देव ने अपने बैनर आरडीपी पल्प फिक्शन एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

बता दें कि अमेज़न की नई सीरीज ‘गेमरलॉग’ प्रतिस्पर्धी ई-स्पोर्ट्स के उच्च दांव-पेंच और भावनात्मक रूप से चार्ज की गई दुनिया में गहराई से गोता लगाता है। निर्माता-निर्देशकों का दावा है कि यह एक ऐसा ब्रह्मांड है, जिसे कभी भी किसी फिक्शन वेब सीरीज या फिल्म में अब तक नहीं दिखाया गया है। उनका तो यहां तक कहना है कि पहली बार किसी मुख्यधारा की भारतीय सीरीज गेमिंग की दुनिया को इतने जमीनी, नाटकीय और भरोसेमंद तरीके से दर्शकों के सामने ला रही है। निर्माता-निर्देशकों का कहना है कि हाल ही में रिलीज हुई इस सीरीज को पहले ही दर्शकों की ओर से इसके नए अंदाज, सम्मोहक पात्रों और भावनात्मक गहराई को लेकर उत्साहित करने वाली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। सलमान खान ने इस सीरीज के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया और पूरी टीम को शुभकामना दीं।

उन्होंने कहा- ‘आप सभी को बधाई, बहुत बढ़िया।’ सलमान ने कहा- ”गेमरलॉग’ जितना गेमिंग के बारे में है, उतना ही ‘लॉग’ के बारे में भी है। उनके संघर्ष, उनकी भावनाएं और एक-दूसरे के साथ और उनके परिवारों के साथ उनके संघर्ष, केवल ई-स्पोर्ट्स की प्रतिस्पर्धी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए है। उल्लेखनीय है ​कि अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी, मोबाइल और कनेक्टेड टीवी के माध्यम से ‘गेमरलॉग’ अब अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

  • Related Posts

    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रणवीर सिंह की…

    Continue reading
    एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

    एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस