फेंक अकाउंट बनाकर लड़कियों से अश्लील बातचीत करने वाला युवक गिरफ्तार

-पीड़ित के नाम से बना रखे थे कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
-साइबर पुलिस की कार्रवाई

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में एक युवक को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लड़कियों से अश्लील बातचीत करना भारी पड़ गया। साइबर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, कटिहार निवासी अमर शाह ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम से फेक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लड़कियों से आपत्तिजनक बातें कर रहा है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

शिकायत के बाद साइबर थाना की टीम सक्रिय हुई और जांच के दौरान बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के पास 5 से 6 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट थे, जिनका इस्तेमाल वह लड़कियों से संपर्क करने और उनके साथ प्राइवेट फोटो शेयर करने में करता था।

साइबर डीएसपी मोहम्मद वसीम फिरोज ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की हरकतों में लिप्त था और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने और किन लोगों को निशाना बनाया।

पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधों पर सख्त संदेश गया है, और लोगों से अपील की गई है कि यदि वे इस प्रकार की किसी भी गतिविधि का शिकार हों, तो तत्काल साइबर थाना से संपर्क करें।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?