गरीबों को उजाड़ने से पहले उन्हें बसाने की व्यवस्था हो : अजीत

मुजफ्फरपुर । राज्य के पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मंगलवार को दादर गांव में गंडक नदी के कटाव से विस्थापित हुए गरीब भूमिहीनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन गरीबों को उजाड़ने से पहले उन्हें बसाने की व्यवस्था करें। अतिक्रमण हटाने के नाम पर यदि गरीबों को उजारने का प्रयास हुआ तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे इसके लिए बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भूमिहीन गरीबों के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें पक्का मकान देने के लिए संकल्पित है। वही कुछ निकम्मे अधिकारी सरकार के इस संकल्प को पूरा करने के बजाय हर जगह उन्हें उजारने का प्रयास कर रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है।
श्री कुमार ने कहा की 1975 के बाढ़ में दादर के इलाकों में सैकड़ो गरीब परिवार का घर गंडक में विलीन हो गया था। उसे वक्त सभी प्रभावित परिवार को प्रशासन के द्वारा गंडक बांध के किनारे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बसाया था। वे लोग आज 50 वर्ष बीत जाने के बाद भी अपने परिवार के साथ वही रह रहे हैं। प्रशासन उन्हें अतिक्रमण हटाने के नाम पर अब उन्हें वहां से डरा धमकाकर भगाना चाहती है। यह कदम पूरी तरह गरीब विरोधी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। श्री कुमार ने कहा कि यहां के भूमिहीन गरीबों के लिए प्रशासन जमीन का व्यवस्था कर भवन का निर्माण करादे, फिर 24 घंटे के अंदर सभी लोग अपना घर परिवार के साथ सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए जगह पर चले जाएंगे। उन्होंने गरीबों को आस्वस्थ करते हुए कहा कि आप जहां हैं वहांं भय मुक्त होकर रहिए, मैं एक-दो दिनों के अंदर आपके साथ जिलाधिकारी से मिलूंगा ,उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए सरकार के पॉलिसी के अनुरूप जमीन के साथ मकान उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।
सभा को संबोधित करने वालों में अली हुसैन, मो चांद, मो मुर्तुजा , मो इस्लाम , मो सत्तार, मो अकबर, नसीम खान, मयूबुन निशा, मो ऐनूल, मो कुड्डूस, मो शमीम ,मो नईम ,जाकिर खान, मो इलियास, राम पुकार ठाकुर बिट्टू थापा ,कुसुम देवी ,सुखारी पासवान, जितेंद्र पासवान, विमल सिंह, अरुण सिंह ,संजय सिंह ,सुभाष सिंह , विनोद सिंह, शत्रुघ्न सिंह ,सुनील कुमार, रामदास पासवान, मिश्रीलाल शाह आदि प्रमुख थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?