पुलिस की पिटाई से आहत व्यक्ति ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

 गांव में मचा कोहराम, पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी हुए बंधक, बाद में छुड़ाया गया

वैशाली | मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरापुर मथुरा गांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुलिस की सरेआम पिटाई से आहत होकर गांव के एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव निवासी 40 वर्षीय तिवारी सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिवारी सिंह के पारिवारिक जीवन में लंबे समय से कलह चल रही थी। मृतक की शादी अपने बड़े भाई की विधवा से हुई थी, जो कि अब उसकी सारी जमीन अपने नाम करवा चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की पत्नी के अपने दामाद से अवैध संबंध थे, जिससे घर में लगातार विवाद होता रहा।

बुधवार को विवाद चरम पर पहुंच गया और मृतक की पत्नी एवं दामाद ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने बिना किसी तहकीकात के तिवारी सिंह की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से आहत और अपमानित तिवारी सिंह ने देर रात कीटनाशक खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमार अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और समझा-बुझाकर पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है, जिसकी आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

    संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

    • By TN15
    • August 17, 2026
    संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

    उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

    • By TN15
    • August 17, 2026
    उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

    नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र