कांग्रेसियों ने ईडी तथा सीबीआई का पुतला फूंका

पश्चिम चंपारण/बिट्टू कुमार बेतिया। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी के खिलाफ में ईडी के चार्जशीट के विरोध में कांग्रेसियों ने ईडी तथा सीबीआई का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय केदार आश्रम तिलक मैदान से हाथों में बैनर लेकर राहुल गांधी जिंदाबाद, ईडी,सीबीआई मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बीएसएनल चौक पहुंचे उसके बाद ईडी तथा सीबीआई का पुतला फूंका। वही अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष वसी अहमद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में हमारे आदरणीय नेता राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी जी को प्रताड़ित किया जा रहा है यह राजनीतिक द्वेष के कारण हमारे नेता गण को प्रताड़ित किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन दिन पर दिन मजबूत हो रही है इसीलिए भाजपा सरकार बौखला गई है, और आने वाले चुनाव में बिहार से सत्ता जाएगी और केंद्र से भी सत्ता जाएगी, समय एक दिन सबका जरूर आता है। आगे उन्होंने कहा भाजपा सरकार गांधी परिवार से डरती है इसी डर से राहुल गांधी जी को रोकने के लिए 12 साल पुराने मामले में झूठी कार्रवाई करा रही है। पूर्व उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी मोहम्मद हसन खान ने कहा की जब सारा लेन देन बैंक खाते से किया गया है और कंपनी ने कोई लाभ नहीं कमाया तो घोटाले के बात कहां से आ गई, 2012 से जांच के नाम पर कांग्रेस के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है लेकिन आज तक जांच एजेंसियो को कुछ हाथ हासिल नहीं हुआ। पुतला दहन में अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अमजद अली, मोहम्मद एजाज, विनय यादव, तुफैल अनवर, उमेश पटेल, ब्रह्मानंद पांडे, दिलीप पटेल, अलीम अली, अरशद खान इत्यादि कार्यकर्ता शामिल थे।

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

    • By TN15
    • August 17, 2026
    उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

    नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

    सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

    इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

    • By TN15
    • August 17, 2026
    इस किताब को क्यों पढ़े? ‌