बिना नबी से मोहब्बत किए हुए मुसलमान का इमान मुकम्मल नहीं हो सकता : मौलाना सैयद अजहर मदनी

बिजनौर। बिना नबी से मोहब्बत किए हुए मुसलमान का इमान मुकम्मल नहीं हो सकता। यह बयान 12 रबी उल अव्वल के मौके पर सोमवार को स्थानीय मोहल्ला चाहशीरीं जामा मस्जिद में मुनअक़िद किए गए सीरत उल नबी के जलसे में देवबंद से तशरीफ़ लाए मौलाना सैयद अजहर मदनी ने खिताब करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि रसूल अल्लाह से मोहब्बत करना ही हमारा ईमान है। किसी भी मुसलमान का ईमान तब तक मुकम्मल नहीं हो सकता जब तक की उसके दिल में नबी ए पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की मोहब्बत ना हो सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से मोहब्बत रखने वाला ही मुसलमान है । उन्होंने कहा कि आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नतों पर चलकर जिंदगी को कामयाब बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ तीन बातों पर अगर अमल करें तो किसी भी मुसलमान के लिए नबी से मोहब्बत करना आसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में रहकर झूठ ना बोले , अमानतों को ख्याल रखें जो शख्स किसी की अमानत का ख्याल रखकर उसकी अमानत वापस लौटाता है अल्लाह उसे खुश होता है। यह तीसरा अमल यह है कि हर मुसलमान को अपने पड़ोसी चाहे वह गरीब हो,अमीर हो या फिर मुस्लिम हो या गैर मुस्लिम उसके साथ हुस्ने सलूक रखे। इजलास की शुरुआत कारी अब्दुल बासित की कुराने तिलावत से हुई। इजला में नाते पाक मौलाना साकिब उज़ैर ने पेश की। इजलास को मौलाना महफूजुर रहमान और हजरत मौलाना मुजम्मिल ने भी खिताब करते हुए आप सल्लल्लाहो वाले वसल्लम की सीरत पर रोशनी डाली और सभी से नबी ए पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत को जिंदगी में उतरने का आह्वान किया। कार्यक्रम की सदारत कारी अब्दुल हन्नान तथा निजामत मुफ्ती वकार ने की । इजलास का आयोजन इमाम जामा मस्जिद हकीम कारी वरीस द्वारा किया गया। इजलास में कारी अब्दुल हलीम,
कारी रजब अली, जामा मस्जिद के मुतवल्ली व पूर्व चैयरमेन जावेद आफताब एडवोकेट, जीशान अहमद, मास्टर सआदत हुसैन भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    ग्रेटर नोएडा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौतमबुद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    • By TN15
    • June 23, 2026
    El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा

    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    • By TN15
    • June 23, 2026
    “गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों से बढ़कर केवल मंदिर जाना ही धर्म नहीं है?”

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    • By TN15
    • June 23, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 23, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत