मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा

बिंदेश्वरी इंटर कॉलेज तुलसी नगर खंडौरा आजमगढ़ की 52 बीघा जमीन को अवैध कब्जे से बचाने की मांग की

बिंदेश्वरी इंटर कॉलेज तुलसी नगर खंडौरा आजमगढ़ की 52 बीघा जमीन को अवैध कब्जे से बचाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय फूलपुर को सौंपा गया

बिंदेश्वरी इंटर कॉलेज तुलसी नगर खंडौरा आजमगढ़ की 52 बीघा जमीन को अवैध कब्जे से बचाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय फूलपुर को सौंपा गया

आज़मगढ़ । आज़मगढ़ जनपद के पश्चिमी छोर पर स्थित बिंदेश्वरी इंटर कॉलेज तुलसी नगर खंडौरा की स्थापना महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्व. तुलसी साव द्वारा 1949 में की गई थी। विद्यालय के पास 52 बीघा जमीन अभिलेखों में विद्यालय के नाम दर्ज थी। इस कैंपस में आज भी हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से कुछ पूंजीपतियों और भू-माफिया की नजर इस विद्यालय की जमीन पर है। आरोप है कि साजिश के तहत राजस्व अभिलेखों से विद्यालय के नाम की भूमि गायब कर दी गई है। अब उक्त जमीन को पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर वहां हेलीपैड और एनर्जी प्लांट स्थापित करने की चर्चा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा माननीय दीवानी न्यायालय में जमीन संबंधी वाद दायर किया गया है। माननीय न्यायालय ने आदेश दिया है कि मुकदमे के अंतिम निस्तारण तक यथास्थिति बनाए रखी जाए। इसके बावजूद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई रोकने के बजाय अन्य निर्माण की बात सामने आ रही है।

इस संबंध में पूर्वांचल किसान यूनियन व सोशलिस्ट किसान सभा के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी फूलपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए विद्यालय की जमीन पर यथास्थिति बनाए रखी जाए और अधिग्रहण की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए। पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव और सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव ने संयुक्त बयान में कहा कि पिछले एक वर्ष से किसान संगठन विद्यालय की भूमि बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि सरकार ने तत्काल अधिग्रहण की कार्रवाई नहीं रोकी तो मजबूरन सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

  • Related Posts

    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक को…

    Continue reading
    मुरादाबाद के बाद अब मेरठ की बारी? अखिलेश यादव के लिए बड़ी चुनौती!

    यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर बेहद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND VS ENG: आज गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जीत का है दारोमदार!

    • By TN15
    • July 7, 2026
    IND VS ENG: आज गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जीत का है दारोमदार!

    मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाया कहर ? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक

    • By TN15
    • July 7, 2026
    मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाया कहर ? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक

    तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा की 91 वीं वर्षगांठ पर संपन्न हुई संगोष्ठी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा की 91 वीं वर्षगांठ पर संपन्न हुई संगोष्ठी

     मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा

    • By TN15
    • July 7, 2026
     मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    • By TN15
    • July 6, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    • By TN15
    • July 6, 2026
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल