हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह की अध्यक्षता में करनाल पंचायत राज संस्थाओं, नगर पालिकाओं और नगर निगम चुनावों के लेखा निपटान हेतु बैठक का आयोजन

करनाल, (विसु)। करनाल पंचायत राज संस्थाओं, नगर पालिकाओं और नगर निगम चुनावों के लेखा निपटान के लिए बैठक का आयोजन स्थानीय कर्ण लेक के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने की।
बैठक में श्री धनपत सिंह ने करनाल पंचायत राज संस्थाओं, नगर पालिकाओं और नगर निगम चुनावों से जुड़े वित्तीय मामलों की विस्तार से समीक्षा की और उनके त्वरित एवं सुचारू निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने चुनावों के दौरान हुए व्यय, प्राप्तियों और अन्य वित्तीय पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को सभी लंबित लेखाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा श्री धनपत सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि लेखा निपटान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और यह भी सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनावों में प्रयोग की गई सामग्रियों जैसे कच्ची बैरिकेडिंग, टैंट, बसों, पेट्रोल आदि पर किए गए व्यय के बिलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पेंडिंग बिलों का एस्टिमेट बनाकर भेजें ताकि बिलों का भुगतान समय पर किया जा सके। उन्होंने समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताओं को पूरा करने और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित लेखाओं का निपटान समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए ताकि वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मोनिका, डीडीपीओ संजय टांक, डिप्टी सीईओ राजीव, जिला के सभी विकास खंडों के बीडीपीओ व करनाल की सभी नगर पालिकाओं के सचिव मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!