आरा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

 करोड़ों के नुकसान का अनुमान

 आरा। बिहार के भोजपुर जिले में तड़के सुबह एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी आग से स्थानीय लोग परेशान हो गए। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें आस-पास के इलाके को अपनी चपेट में लेने को आतुर दिख रही थीं। इस घटना में एक करोड़ से ज्यादा के कपड़े जलकर खाक हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में घटी। जहां एक निजी कंपनी का ट्रांसपोर्ट गोदाम है। जिसमें दर्जनों व्यापारियों ने टेंट हाउस के लिए कपड़े मंगाकर रखे थे।
देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। गोदाम के ऊपर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान थी और छत के ऊपर दुकान का गोदाम भी बताया गया। उसी में अचानक आग लगने की घटना हुई। जब आग लगी, तब उसी वक्त बगल के नहर पर बैठकर लोग छठ पूजा कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। मौके पर घंटों तक अफरा-तफरी मची रही।
सूचना के बाद आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सारा सामान जल कर खाक हो चुका था। गोदाम में रखे एक टेंट हाउस के मालिक राजू कुमार ने बताया कि अभी लगन और पर्व त्योहार को देखते हुए नए कपड़े मंगाए थे। सभी जल कर खाक हो गए। जिला अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस