5 मई को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन : जगमोहन आनंद

करनाल, (विसु) । जगमोहन आनंद ने कहा कि आगामी 5 मई को केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले के मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर स्थानीय सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड पर प्रातः 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढक़र भाग ले और समाज सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें। रक्तदान महादान है, आप द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी भी व्यक्ति की पूरी जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से ह्दय रोग के जोखिम भी कम होते है इसलिए हमे समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान उतना ही जरूरी होता है, जितना की रक्त कमी वाले लोगों के लिए रक्त की आपूर्ति जरूरी होती है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी की जिंदगी बचा सकते है, रक्तदान करने वाले महान होते हैं जो दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए प्रयास करते हैं। ब्लड बैंक में हमेशा पर्याप्त मात्रा में ब्लड उपलब्ध रहे तथा लोगों को जरूरत पड़ने पर आसानी से ब्लड मिल सके, इसके लिए हमे समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से लोगों के शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए आगामी 5 मई को केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में भाग लें तथा अपना अमूल्य योगदान दे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!