पत्रकारों के हित की रक्षा के लिए बनाना चाहिए पत्रकार आयोग : ओम प्रकाश राजभर

पत्रकार होते हैं समाज का आईना : डॉ महेश शर्मा

ऋषि ​तिवारी
नोएडा। सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा नोएडा मीडिया क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई, इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर,गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नगर पहुंचे,शहर के तमाम मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में सभी को संबोधित करते हुए गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है, नई कार्यकारिणी से उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह देश और समाज के हित में काम करेंगे।

साथ ही नोएडा मीडिया क्लब के जरिए यहां के सदस्य पत्रकारों के उत्थान और विकास के लिए भी काम करेंगे, वही नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि देशभर की निगाहें नोएडा की मीडिया पर रहती है नोएडा मीडिया क्लब पत्रकारों के हित के साथ-साथ देश और समाज की सेवा में भी अपना योगदान करें,दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार को हमेशा निष्पक्ष और निडर होकर पत्रकारिता करना चाहिए,समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष के दिनों से ही पत्रकारों के बीच काम किया है,पत्रकार अपनी कलम से ही किसी को सांसद या विधायक बना देते हैं।

देश और समाज में पत्रकार की भूमिका बहुत अहम है,उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में हर वर्ग के लिए आयोग बना हुआ है तो ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए भी पत्रकार आयोग बनना चाहिए, उन्होंने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के विकास के लिए कभी भी उनकी जरूरत पड़ने पर मदद का आश्वासन भी दिया,वहीँ इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों और वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर उनका धन्यवाद अदा किया गया।

इस मौके पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नोएडा मीडिया क्लब आने वाले दिनों में पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए काम करेगा साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी आवाहन किया कि वह पत्रकारों की समस्याओं और सुरक्षा के लिए उनके साथ कदम मिलाकर काम करें ताकि पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर देश और समाज के लिए काम कर सके, कार्यक्रम के दौरान महासचिव जय प्रकाश सिंह , सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस