दिल्ली में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा परिवार

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पटपड़गंज इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। बता दे कि बारात घर के पास स्थित एक घर में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई और हादसे के समय घर में मौजूद महिला और उसके बच्चों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

बता दे कि घटना के बारे में एक महिला ने बताया है कि वह हर रोज की तरह आज भी चूल्हे पर खाना बना रही थी। जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाया, सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ लिया और वह तुरंत अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकलने की कोशिश की। इस दौरान परिवार का एक सदस्य बाथरूम में नहा रहा था, जो सुरक्षित बाहर आ गया।

बता दे कि दमकल अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया है कि आग लगने की सूचना मिलने पर चार फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण सिलेंडर के पाइप में लीकेज था। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घर का सारा सामान जैसे वॉशिंग मशीन, फ्रिज, जेवर और नकदी जलकर राख हो गया है।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!