बंशीधर ब्रजवासी के अभिनंदन समारोह मे शिक्षकों का उमड़ा सैलाब

बेतिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के तत्वावधान मे बिहार राज्य शिक्षक एकता मंच के द्वारा विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी का आर.एल.एस. वाई कॉलेज बेतिया मे अभिनंदन समारोह एवं शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदन कुमार ने किया। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने मे एकता मंच के संयोजक विपिन प्रसाद,सह-संयोजक नर्वोदय ठाकुर,राजेश राय,प्रशांत प्रियदर्शी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि समरेंद्र बहादुर सिंह रहे। शिक्षको को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वंशीधर ब्रजवासी ने बिहार की नई नियुक्तियों मे डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की। शिक्षको के स्थानांतरण की प्रक्रिया की घोर निंदा करते हुए श्री ब्रजवासी ने कहा कि स्थानांतरण की प्रक्रिया अविलंब सुधार कर शिक्षकों को ऐच्छिक स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करे। दो दशको की सेवा दे रहे नियोजित शिक्षको की प्रोन्नति और नियोजित से बने विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक को सेवा निरंतरता की लाभ से वंचित करने सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है।प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक की पदस्थापन को रोककर सरकार स्थानांतरण की प्रक्रिया को और जटिल कर रही है। इनका पदस्थापन कर दिये जाय तो करीब 40 हजार रिक्ति स्वत: बन जायेगी अत: इनका पदस्थापन अविलंब होना चाहिए। यदि शिक्षकों की तमाम समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो राज्य स्तर पर बड़े आंदोलन करने की हमारी बाध्यता होगी। वंशीधर ब्रजवासी द्वारा जिला कमिटी की अनुशंसा पर राजीव रंजन प्रभाकर को जिला महासचिव और सतीश कुमार को जिला संयोजक मनोनीत किया गया।शैलेस कुमार पासवान, जितेन्द्र राम,विकास कुमार,पन्नालाल यादव,रितेश्वर नाथ तिवारी,इंदिरा कुमारी,प्रियंका,रंजन कुमार शुक्ल,म.आलम,विजय कुमार राम,हिमांशु राज आदि अनेक शिक्षकों ने संघ को ज्वाइन किया। जिलाध्यक्ष नंदन कुमार ने कार्यक्रम की सफलता मे सहयोग करने के लिए संघ के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। मौके पर सतीश कुमार, अशोक प्रसाद, जितेन्द्र पांडेय, अतिक अहमद, राजकिशोर शर्मा,अभयनारायण प्रसाद, राजेश ठाकुर, रामबालक प्रसाद, म.खलिकुजज्मा, गौहर अयुब,विवेकानंद प्रसाद,म.कलिमुल्लाह, महावीर राम,शैलेस पासवान, आदि सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है