अनेजा सिटी हार्ट स्कूल में बच्चों के दांतों व आंखों की जांच के शिविर का हुआ आयोजन

इन्द्री (सुनील शर्मा)
अनेजा सिटी हार्ट स्कूल इन्द्री मेें बच्चों के दांतों व आंखों की जांच के एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छठी कक्षा के बच्चों की जांच की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के एमड़ी विजय अनेजा ने बताया कि स्कूल में समय समय पर ऐसे जांच शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है ताकि बच्चों को अपने स्वास्थ्य संबधी जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि शर्मा डैंटल क्लीनिक इन्द्री से डा. यशपाल शर्मा व मानसी आई एंड आप्टिकल के डा. मदन सिंह द्वारा बच्चों के दांतों व आंखों की जांच की गई। स्कूल की प्रिंसीपल संजू भाटिया ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संबधी जानकारी हासिल करना होता है। उन्होंने बच्चों को मोबाईल का कम से कम प्रयोग करने व जंक फूड से परहेज रखने की सलाह दी। दंत चिकित्सक डा. यशपाल शर्मा ने बच्चों को कोई भी चीज खाने के बाद कुल्ला करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमें दिन में दो बार ब्रुश अवश्य करना चाहिए ओर मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए। डा. मदन सिंह ने बच्चों को तेज धूप व मिट्टी से अपनी आंखों को बचाकर रखने की सलाह दी। इस मौके पर काफी संख्या में स्कूली बच्चे व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान