रबड़ी ऐसी कि बना दिया 15 करोड़ सालाना का कारोबारी 

सरिता मौर्य 
नई दिल्ली। कोई आपसे कहे कि कभी 3 रुपए किलो बिकने वाली किसी चीज़ का कारोबार   सालाना 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का हो जायेगा। जी हां  यह बात बिल्कुल सच है। यह सब कुछ कर दिखाया है राजस्थान के आबूरोड के एक रबड़ी कारोबारी ने।  जिनकी रबड़ी का दिल्ली के चांदनी चौक से सीधा और खास कनेक्शन क्या है।
दरअसल राजस्थान में जब जब रबड़ी का  जिक्र होता है तो सबसे पहले जुबान पर एक ही नाम आता है, वह है आबूरोड की मशहूर रबड़ी।  सच तो ये है कि ये रबड़ी अब हिल स्टेशन के नीचे बसे आबूरोड की पहचान बन गई है। यहां ऐसी कोई गली, या ऐसा कोई चौक चौराहा नहीं नहीं, जहां ये रबड़ी न बिकती हो।  ऐसे में सीजन चाहे सर्दी का हो या गर्मी का। यहां आने वाले टूरिस्ट में रबड़ी की भारी डिमांड रहती है।
ज्ञात हो कि  इस रबड़ी का  इतिहास  70 साल से भी पुराना है। इसके मालिक हैं दयाल भाई। दरअसल दयालभाई ने 1968 में आबूरोड की एक छोटी सी दुकान से इसकी शुरुआत की थी और अब ये आबूरोड की सबसे फेमस और पुरानी दुकान बन चुकी है ।  ऐसे में आप सोच रहे होंगे ।  .ऐसा क्या खास है इस रबड़ी में की इसे जो एक बार खाता है..वो इसका जायका उम्रभर याद रखता है तो जान लीजिए कि ये रबड़ी भले ही आबूरोड में बनती हो  ।  लेकिन इसके खास जायके की असली वजह आबूरोड से करीब करीब 750 किलोमीटर दूर दिल्ली के चांदनी चौक से जुड़ी हुई है….हैरत में मत पड़िए खुद दयाल भाई ने बताया है कि इस खास रबड़ी की  रेसिपी का आइडिया उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक की रबड़ी-फलूदा की एक फेमस दुकान से मिला था…जिसके बाद उन्होंने इस आईडिया को अपने धंधे में आजमाया…और उनकी रेसिपी देखते देखते हिट हो गई…जिसके चलते ही आज आबूरोड शहर में इस खास रबड़ी की 20 से ज्यादा दुकानें है जिन पर 100 से ज्यादा भट्टियों पर ये रबड़ी तैयार की जाती है।
अगर रबड़ी की औसत खपत की बात करें तो हर दुकान पर औसत 30 किलो से ज्यादा रबड़ी बिकती है।इस रबड़ी को तैयार करने में करीब 4 घंटे की मेहनत लगती है..तब कही जाकर 3 किलो रबड़ी तैयार होती है । टूरिस्ट सीजन में तो यह औसत 50 किलो प्रति दुकान से भी ज्यादा होता है।
इसके अलावा सिर्फ दुकानों पर ही नहीं बल्कि कई ठेलों पर भी इसकी बिक्री होती है ।  दुकानदारों  ने बताया कि पूरे आबूरोड में 900 किलो रबड़ी की खपत रोज की होती है…और ये रबड़ी आमतौर पर 400 रुपए किलो के हिसाब बिकती है, हालांकि इसके भाव दूध के भाव पर भी निर्भर करते  हैं…जिसके चलते गर्मी और शादियों के सीजन में तो  इसके भाव 600 रुपए किलो तक चले जाते हैं…और इसका सालाना कारोबार की बात करें तो ये 15 करोड़ से भी ज्यादा का हो गया है ।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

  • By TN15
  • March 14, 2026
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

  • By TN15
  • March 14, 2026
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

  • By TN15
  • March 14, 2026
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!