जनवरी से लेकर फरवरी तक दिल्ली को 300 इ-बसें ओर मिलेंगी : कैलाश गहलोत

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। दिल्ली में फरवरी के दूसरे सप्ताह तक डीटीसी के बेड़े में 50 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल कर लिया जाएगा और अप्रैल तक 300 और बसों को शामिल करने का लक्ष्य हासिल करने की संभावना है। ये सूचना दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को दी।

गहलोत ने शुक्रवार दोपहर राजघाट पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 100 नई AC सीएनजी बसों का उद्घाटन करते हुए कहा, इलेक्ट्रिक बस का पहला प्रोटोटाइप पहले ही दिल्ली पहुंच चुका है और सोमवार (17 जनवरी) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। फरवरी के दूसरे सप्ताह तक 50 ई-बसों को डीटीसी के बेड़े में शामिल किया जाएगा और अप्रैल तक 300 ई-बसें के लक्ष्य को हासिल करने की संभावना है।

दिल्ली सरकार के अनुसार, विकलांगों के अनुकूल होने के अलावा, ये नई लो-फ्लोर सीएनजी AC बसें पूरी तरह से बीएस उत्सर्जन मानकों के अनुरूप हैं और एक वास्तविक समय यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी पैनिक बटन और जीपीएस जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

केजरीवाल ने कहा, “इन 100 बसों के शामिल होने के साथ, दिल्ली में अब लगभग 6,900 बसें हो गई हैं। यह आंकड़ा पहले कभी हासिल नहीं किया गया था। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान, राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 6,000 बसें थीं।”

नवंबर 2021 में, दिल्ली कैबिनेट ने अपनी क्लस्टर योजना के तहत 190 लो-फ्लोर एसी सीएनजी बसों को शामिल करने की मंजूरी दी थी।

इन बसों के शामिल होने के साथ, क्लस्टर बसों की कुल संख्या 3,383 तक पहुंच गई है और राष्ट्रीय राजधानी में कुल बस बेड़ा 7,140 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

क्लस्टर योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा कुल 3,033 NON AC और एसी बसों का संचालन किया गया है।

कैबिनेट ने यह भी कहा था कि 2022 की शुरूआत तक 300 इलेक्ट्रिक बसों को भी डीटीसी बेड़े में शामिल किया जाएगा। ये एक लक्ष्य जिसे पूरा किया जाना बाकी है।

Related Posts

किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

Continue reading
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

  • By TN15
  • November 19, 2026
‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026