रामलीला मैदान से जाति जनगणना पर हुंकार: “मेरी सही गिनती करो”, OBC की सही गिनती के लिए देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

नई दिल्ली | जनगणना 2027 में OBC के लिए अलग श्रेणी और कॉलम बनाया जाए।
* सभी जातियों की गिनती ड्रॉप-डाउन मेन्यू और विशिष्ट जाति कोड के माध्यम से हो।
* OBC की गिनती के साथ घुमंतू और विमुक्त जनजातियों की पहचान भी सुनिश्चित की जाए।
* मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी सविनय अवज्ञा आंदोलन और जनगणना के बहिष्कार का रास्ता अपनाया जाएगा।

 

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को अखिल भारतीय जाति जनगणना समन्वय समिति (All India Caste Census Coordination Committee) के आह्वान पर आयोजित रैली में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सामाजिक न्याय आंदोलनों, संगठनों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार हुंकार भरी। “मेरी सही गिनती करो” के नारे के साथ रैली में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि OBC समुदाय की पहचान और उसकी सही गिनती के सवाल पर अब कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा।

रैली में पारित घोषणा में कहा गया कि जातिवार जनगणना का उद्देश्य केवल आबादी गिनना नहीं, बल्कि प्रत्येक जाति की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति तथा शिक्षा, रोजगार और संसाधनों में उसकी हिस्सेदारी का विश्वसनीय आकलन करना है। लेकिन जनगणना 2027 की मौजूदा व्यवस्था में SC और ST के लिए अलग श्रेणियां होने के बावजूद OBC के लिए अलग श्रेणी नहीं है। जातियों के नाम सीधे लिखने की व्यवस्था से एक ही जाति के अलग-अलग नाम, वर्तनी और उपजातियों के कारण आंकड़े बिखरने का खतरा है। रैली में इसे जातिवार जनगणना के उद्देश्य को कमजोर करने वाला कदम बताया गया।

रैली की प्रमुख मांग है कि जनगणना 2027 की पारिवारिक अनुसूची में OBC के लिए अलग कॉलम हो, सभी जातियों की पहले से निर्धारित सूची ड्रॉप-डाउन मेन्यू के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए और प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड दिया जाए। राज्य और केंद्र की OBC सूचियों में शामिल सभी जातियों की गिनती सुनिश्चित हो। इसके साथ ही घुमंतू और विमुक्त जनजातियों की भी अलग से पहचान और गणना की जाए।

रैली में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार इन मांगों को स्वीकार किए बिना जनगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ाती है, तो देशव्यापी सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया जाएगा। घोषणा में मांगें पूरी होने तक जनगणना 2027 को रोकने और मौजूदा व्यवस्था में बदलाव न होने पर उसके बहिष्कार का संकल्प भी लिया गया। राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की अपील की गई।

रैली में विजय वडेट्टीवार (CLP, महाराष्ट्र), सांसद पी. विल्सन, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, किरण कुमार, उमेश कुर्रम, धर्मेंद्र कुशवाहा, सूरज मंडल, संदीप यादव, रत्ना सभापति और श्रीनिवास गौड़ा सहित अनेक लोग शामिल हुए।

समिति ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष रामलीला मैदान तक सीमित नहीं रहेगा। जाति जनगणना में हर समुदाय की सही पहचान और हिस्सेदारी सुनिश्चित होने तक यह आवाज देश के जिलों, शहरों और गांवों तक पहुंचाई जाएगी। आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

अधूरी गिनती, अधूरा अधिकार! ठग-गणना का बहिष्कार!

  • Related Posts

    खरगे ने परिसीमन बिल को बताया खतरा, रिजिजू ने किया पलटवार, ‘कांग्रेस को लोकतंत्र में…’
    • TN15TN15
    • November 28, 2026

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार…

    Continue reading
    Delimitation Bill 2026: परिसीमन आयोग में कौन-कौन होते हैं सदस्य, कौन करता है नियुक्ति?
    • TN15TN15
    • November 27, 2026

    Delimitation Bill 2026: केंद्रीय मंत्रालय ने 27 नवंबर …

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के विवादित दीपथून पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, भगवान मुरुगन के लगे जयकारे

    • By TN15
    • November 28, 2026
    तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के विवादित दीपथून पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, भगवान मुरुगन के लगे जयकारे

    रामलीला मैदान से जाति जनगणना पर हुंकार: “मेरी सही गिनती करो”, OBC की सही गिनती के लिए देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

    • By TN15
    • November 28, 2026
    रामलीला मैदान से जाति जनगणना पर हुंकार: “मेरी सही गिनती करो”, OBC की सही गिनती के लिए देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

    अखिलेश यादव, इकरा हसन मुझे हराने मालेगांव आए थे, अब मैं भी यूपी जाऊंगा, AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने ललकारा

    • By TN15
    • November 28, 2026
    अखिलेश यादव, इकरा हसन मुझे हराने मालेगांव आए थे, अब मैं भी यूपी जाऊंगा, AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने ललकारा

    दिल्ली घेराव की तैयारी पूरी : नोएडा-ग्रेटर नोएडा से हजारों मजदूर 1 दिसंबर को रामलीला मैदान पहुंचेंगे, सीटू ने नुक्कड़ सभाओं से किया शंखनाद

    • By TN15
    • November 28, 2026
    दिल्ली घेराव की तैयारी पूरी : नोएडा-ग्रेटर नोएडा से हजारों मजदूर 1 दिसंबर को रामलीला मैदान पहुंचेंगे, सीटू ने नुक्कड़ सभाओं से किया शंखनाद

    पौड़ी: कोटद्वार के रिखणीखाल में बड़ा हादसा, छह महिलाओं समेत 7 की मौत!

    • By TN15
    • November 28, 2026
    पौड़ी: कोटद्वार के रिखणीखाल में बड़ा हादसा, छह महिलाओं समेत 7 की मौत!

    परिसीमन को लेकर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान?

    • By TN15
    • November 28, 2026
    परिसीमन को लेकर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान?