लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए डिलिमिटेशन और महिला आरक्षण बिलों पर चर्चा करने की तैयारी हो रही है। इस बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के 2022 के परिसीमन में अपनाए गए ‘दोषपूर्ण’ चुनावी मॉडल को अब पूरे भारत में लागू किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस पर चुप्पी साधना खतरनाक होगा।
महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “जम्मू-कश्मीर का इस्तेमाल बार-बार खतरनाक राजनीतिक प्रयोगों के लिए एक ‘टेस्टिंग ग्राउंड’ (परीक्षण स्थल) के तौर पर किया गया है. जब हमने इस दोषपूर्ण परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठाई थी, तब देश के बाकी हिस्सों ने चुप रहना ही बेहतर समझा. आज, जब वही खतरा पूरे भारत पर मंडरा रहा है, तो मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियां आखिरकार जाग रही हैं।
सीटों में हेरफेर का विरोध किया जाना चाहिए- महबूबा मुफ्ती
चुप रहने से अन्याय करने वालों का हौसला ही बढ़ता है- महबूबा मुफ्ती
महबूबा ने चेतावनी दी कि आने वाले राष्ट्रीय परिसीमन में जम्मू-कश्मीर की तरह ‘तर्कहीन’ तरीके से निर्वाचन क्षेत्रों का बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे देश में होने वाली यह प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जानी चाहिए।






