काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

नोएडा यमुना एक्सप्रेस पर बस में आग लगने से 9 लोग जिन्दा जले

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 9 लोग जिंदा जल गए हैं। इस दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं ।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देंगे

 

पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

 

सीएम योगी ने जताया शोक

 

 

सीएम योगी ने लिखा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

कैसे लगी आग

जेवर एयरपोर्ट के पास नोएडा से महोबा जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस के ऊपर भारी मात्रा में लगेज रखकर चलने की भी जानकारी सामने आई है, जो आग लगने का एक कारण हो सकता है, हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

 

 

मुंबई – पुणे हाईवे पर भी लगी आग

 

 

उदयपुर से पुणे जा रही एक निजी यात्री बस में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, AC में तकनीकी खराबी के चलते चलती बस में अचानक आग लगी. आग लगने का पता चलते ही सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना मुंबई से पुणे जाते समय रायगढ़ में हिरानंदानी एस्टेट, खालापुर टोल नाके के पास आज सुबह करीब 7 बजे हुई. सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।

 

हैदराबाद में चलती बस में लगी आग

 

गुरुवार तड़के हैदराबाद में करमनघाट हनुमान मंदिर के पास श्रीशैलम जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस में आग लग गई, जिससे लगभग चालीस यात्री बाल-बाल बच गए। फायर अधिकारियों के अनुसार, बस रास्ते में अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना के समय बस में 38 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, क्योंकि आग बुझाने वाली गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी यात्री जलती हुई बस से बाहर निकल गए थे. आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस