DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी दीपांशु शौकीन जीत की ओर हैं।  10वें राउंड तक 15 हजार 601 वोट पाने वाले दीपांशु ने अपने समर्थकों और मतदाताओं को शुक्रिया अदा किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक बयान में दीपांशु ने लिखा कि- दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का दिल से शुक्रिया. निर्दलीय होकर लड़ना आसान नहीं था, लेकिन आपने साबित कर दिया कि छात्र संगठनों से ऊपर छात्रों का भरोसा होता है.ये जीत मेरी नहीं, हर उस विद्यार्थी की है जो कैम्पस में असली मुद्दों की बात करना चाहता था. अब जिम्मेदारी और बड़ी हो गई है. हर छात्र की आवाज़ बनूंगा. इंक़लाब साथियों, जय हिंद. जय दिल्ली विश्वविद्यालय।

बता दें डूसू चुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू होने के बीच विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के 2,000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। मतों की गिनती जारी रहने के मद्देनजर प्रमुख सड़कों पर आवाजाही प्रतिबंधित की गई है और मतगणना केंद्र के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के लिए मतगणना ‘नॉर्थ कैंपस’ स्थित विश्वविद्यालय खेल स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में हो रही है।

डूसू चुनाव के नतीजों से यह संकेत मिलेगा कि किस छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के रुख और उनकी चिंताओं को बेहतर ढंग से समझा है.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतगणना और नतीजों की घोषणा शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के लिए मतगणना केंद्र और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और परिसरों में पैदल गश्ती दल, मोटरसाइकिल दस्ते और पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के वाहन लगातार गश्त कर रहे हैं। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख स्थानों पर अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए हैं.मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि विद्यार्थियों और उम्मीदवारों के समर्थकों की आवाजाही नियंत्रित की जा सके, भीड़भाड़ एवं लोगों को अनधिकृत रूप से एकत्र होने से रोका जा सके और झड़प जैसी घटनाएं नहीं हों.  पुलिस के दल संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA