JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू में नंबर 2 की हैसियत रखने वाले ललन सिंह शामिल नहीं हुए। ललन सिंह की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ललन सिंह की अनुपस्थिति पर विधायकों ने सवाल उठाए। जब जेडीयू विधायक विनय चौधरी से इसको लेकर सवाल पूछा गया तो वह खुलकर कुछ नहीं बोले। बस इतना कहा कि अपने मंत्रालय के काम में व्यस्त होंगे।

 

RJD बोली- JDU में बड़ी टूट होगी

 

ललन सिंह की गैरमौजूदगी पर आरजेडी ने बड़ा दावा कर दिया। आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जेडीयू में सब कुछ ठीक नहीं है। पार्टी में नूरा कुश्ती चल रही है. उन्होंने कहा कि ये विस्फोटक रूप लेगा और पार्टी में बड़ी टूट होगी।

 

ललन बाबू को तो आना चाहिए- जेडीयू विधायक

 

ललन सिंह पर पूर्व मंत्री और विधायक अजीत कुमार ने कहा, “ये विषय तो है। ललन बाबू को तो आना चाहिए.” वहीं, जेडीयू विधायक विनय चौधरी ने कहा कि ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर नहीं थे। केंद्र के मंत्री हैं तो किसी काम में व्यस्त होंगे।

 

 

संजय झा बोले- कोई सांसद नहीं आए थे

 

बैठक के बाद जब मीडिया ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से ललन सिंह की अनुपस्थिति पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “सारे विधायक आए थे। तीन-चार किसी कारण से नहीं आए. कोई बीमार है तो कोई बिहार से बाहर है. ललन सिंह पार्टी के सीनियर नेता हैं. एमएलए और एमएलसी के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम था. सांसदों के लिए पार्टी ने नहीं तय किया हुआ था. कोई सांसद नहीं आए थे. ललन सिंह से तो रोज बात होती है। कल शाम में भी बात हुई थी।

 

बैठक में किन मुद्दों पर हुई बात?

 

संजय झा ने आगे बताया, “पहली बार जो विधायक बनकर आए हैं, उनके लिए ये बैठक महत्वपूर्ण थी. हमने सभी विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को बुलाया था. तीन घंटे ये बैठक चली. बिहार की अर्थव्यवस्था-ग्रोथ, कमी को कैसे पूरा किया जाए, कानून बनता है तो लागू कैसे होता है, स्टेट और सेंटर के पावर, इन मुद्दों पर लंबी बातचीत हुई. जितने लोग आए थे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. बहुत सारे सवाल पूछे गए जिनके जवाब दिए गए।

 

 

बैठक में शामिल हुए निशांत कुमार

 

 

इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे और मंत्री निशांत कुमार भी दिखे। निशांत कुमार को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी माना जाता है। मीटिंग में मौजूद नेताओं ने पिता-पुत्र के समर्थन में नारे लगाए।

 

आने वाले समय में बिहार का नेतृत्व करेंगे निशांत- जमा खान

 

जेडीयू नेता और बिहार के मंत्री जमा खान से जब सवाल किया गया कि क्या आने वाले समय में निशांत कुमार बिहार के नेतृत्व करेंगे तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल करेंगे।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें