जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

जमुई में जिस तरह से एक लड़की के साथ ना सिर्फ छेड़खानी की गई बल्कि प्राइवेट पार्ट तक टच किया गया। इस पर जेडीयू की ओर से बेतुका बयान आया है. इस घटना को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि छिटपुट घटना होती है तो सरकार संवेदनशील है। उन्होंने मीडिया से कहा, “…2005 के समय को याद करिए. कोई घर से निकलता था? किस तरह का बिहार था? आज तो कोई घटना घट रही है तो प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. एक्शन लिया जा रहा है. कितना भी बड़ा अपराधी क्यों नहीं हो वो जल्द पुलिस के कब्जे में आएंगे।

उमेश कुशवाहा की ओर से आए इस तरह के बयान के बाद विपक्षी दल आरजेडी ने घेरा है. उमेश कुशवाहा के छिटपुट घटना वाले बयान पर शक्ति यादव ने कहा कि ऐसा बयान देने से पहले क्या जीभ नहीं लड़खड़ाई? अस्मत लूटी जाए, प्राइवेट पार्ट पर हाथ दिया जाए, गैंगरेप हो, ऐसा बयान शर्मनाक है। शक्ति यादव ने कहा कि सरकार की आभा गिर गई है और ऐसी घटना पर पर्दा डालने के लिए इसको छिटपुट घटना बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जेडीयू के मुखिया ही ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ की बात करते थे, कहते थे बिहार की सड़कों पर बेटियां सरपट दौड़ रही हैं, बिहार में कानून का राज है, क्या ऐसा ही होता है कानून का राज?
 
बाद में उमेश कुशवाहा ने बदला बयान

हालांकि मीडिया में दिए गए अपने बयान के बाद उमेश कुशवाहा ने देखा कि विवाद होने लगा है तो उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सफाई दी, कहा कि जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ जिस तरह की शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, वह बेहद दुखद, निंदनीय और मर्माहत करने वाली है। ऐसी घिनौनी हरकत को किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। अपराधी कान खोलकर सुन लें, बिहार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. मासूमों की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों से सरकार कानून के तहत सख्ती से निपटेगी।

जेडीयू नेता ने दो टूक में कहा कि पीड़ित परिवार को समयबद्ध न्याय दिलाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी .अपराधियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई होगी, जो आगे चलकर नजीर बनेगी. एनडीए सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं