प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (गुरुवार) जन्मदिन है और देश के हर कोने से उन्हें बधाई मिल रही है। शुभकामनाएं दी जा रही हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी है. उनेक साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी हैं। नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा है, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।

आज (गुरुवार) विश्वकर्मा पूजा है और नीतीश कुमार ने इसको लेकर भी एक्स पर पोस्ट किया है। लिखा है, “विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है. मैं आशा करता हूं कि सभी श्रमिक बंधु एवं श्रम संगठन औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे. मेरा विश्वास है कि सभी के सहयोग से विकास एवं प्रगति की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
 
क्या बोले सम्राट चौधरी?

सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की. साथ ही कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी, स्वच्छता और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा।

‘आपसे बहुत कुछ सीखा’

उधर चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा, “पापा के जाने के बाद मैंने आपको केवल देश के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि अपने अभिभावक के रूप में भी देखा है. आपसे मैंने बहुत कुछ सीखा है. हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं. मेरी यही कामना है कि आपके दिखाए मार्ग और आपके संकल्पों से प्रेरणा लेकर मैं आगे बढ़ूं और आपके सपनों के भारत के साथ-साथ मेरे पिता, श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकूं .
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली स्थित आवास पर केक काटा. उनके दीर्घायु जीवन की कामना की. एक्स हैंडल से तस्वीर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को कहा, “आपके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

     दीपक कुमार तिवारी  28 अगस्त 2026 को देशभर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’