इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूपीआई पर केंद्र सरकार की तरफ से टैक्स लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया है। इसके साथ ही, पीएम मोदी से यूपीआई पर लगने वाले टैक्स को वापस लेने की मांग की है।

 

X पर राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने UPI Tax को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा कहा, ‘इंदिरा जी से एक बार पूछा गया था कि उनका झुकाव किस तरफ ज्यादा है। लेफ्ट या राइट. इस पर इंदिरा जी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनका झुकाव किसी तरफ नहीं है, उनकी सोच बिल्कुल सीधी है।

उन्होंने कहा, ‘लेकिन मोदी जी का कॉन्सेप्ट ही अलग है. न वो बाईं तरफ हैं, न दाईं तरफ. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेटकर आत्मसमर्पण कर देने का फैसला कर लिया है। उन्होंने यूपीआई पर टैक्स लगाकर और अमेरिका को बहुत बड़ी रकम देकर भारत के हर नागरिक पर टैक्स लगा दिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी जी, अमेरिका के सामने झुकना बंद कर दीजिए।  हिम्मत कीजिए और खड़े हो जाइए और यूपीआई टैक्स को वापस लीजिए।

 

UPI टैक्स पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

 

वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी आधिकारिक रूप से बयान जारी किया है। कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘अब सवाल उठता है कि 2,000 रुपये से ऊपर के Merchant UPI पेमेंट पर जो चार्ज लगाया गया है, उसके सबसे बड़े लाभार्थी कौन हैं? जवाब है- PhonePe और Google Pay.’

उन्होंने कहा, ‘PhonePe और Google Pay का 86% मार्केट पर कब्जा है, ऐसे में MDR रेवेन्यू उनकी कमाई और वैल्यूएशन बढ़ाएगा. यानी इसका सबसे बड़ा फायदा PhonePe, Google Pay और Amazon Pay को होगा. ये सभी अमेरिकी कंपनियों से जुड़े पेमेंट प्लेटफॉर्म हैं. मतलब भारतीयों की जेब से वसूली कर, अमेरिका की कंपनियों की तिजोरियां भरी जा रही है।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म