निशु आजाद के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का समर्थन मिला है। वह भी सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ दिल्ली स्थित संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। स्वतंत्र भारद्वाज नाम के शख्स ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि उसने निशु आजाद के पिता पर कड़े से हमला किया और उनको टांके लगे. यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इसके बाद सीजेपी नेताओं ने इस मामले में भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, अपनी नेता नीशु आजाद और उनके पिता संजय को न्याय दिलाने के लिए नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे।
सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या कहा?
आशुतोष रांका ने कहा- जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार न्याय की मांग करते रहे। दिल्ली में हालात ऐसे हैं कि अपराधी खुलेआम अपना अपराध कबूल कर रहा है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने BJP के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं की। हम निशु और उनके पिता के साथ खड़े रहे हैं. हम पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।
पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर CJP नेता सौरव दास ने कहा कि ये अपराधी दिल्ली में खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? आज अपराधी खुलेआम दावा कर रहे हैं कि उन्होंने CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान लोगों पर हमला किया था। वे लड़कियों को भी धमका रहे हैं. दिल्ली पुलिस को इस पर जवाब देना चाहिए. हम चुप नहीं बैठेंगे. हम दबाव बनाना जारी रखेंगे. आज पुलिस के रवैये को देखते हुए हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है।







