अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को कहा कि सौरव दास जो कर रहे हैं वो देश के लिए काम कर रहे हैं। सौरव के एक वीडियो के बाद बार काउंसिल के चेयरमैन ने तुरंत अपना नोटिफिकेशन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से जितने भी लॉ के छात्र थे, उनका फ्यूचर बच गया. सौरव तो देश के लिए अच्छा काम कर रहा है। देश के लॉ स्टूडेंट्स के लिए अच्छा काम कर रहा है. उसको जानबूझकर क्यों परेशान किया जा रहा है।

 

दिल्ली में एक यूट्यूबर उनके घर में घुस गया था- दीपके

 

अभिजीत दीपके ने आगे कहा, “दिल्ली में एक यूट्यूबर उनके घर में घुस गया था. सौरव दास और उनकी फैमिली को क्यों जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। क्या जरूरत थी ये सब पूछने कि आप क्या करते हो? इन सब में उनकी मां को शामिल करने की क्या जरूरत है? ये नहीं होना चाहिए था।

दरसअल, सौरव दास ने बुधवार (12 अगस्त) को आरोप लगाया था कि पुडुचेरी में उनके परिवार को पुलिस ने डराया-धमकाया। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप को खारिज किया था। पुडुचेरी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की थी कि पुलिस सौरव दास के रिश्तेदारों के घर गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अहम दिनों से पहले, अहम रास्तों के आस-पास रहने वाले लोगों के घर जाकर सुरक्षा के मकसद से कुछ सवाल पूछे जाते हैं. उन्होंने परेशान करने और डराने-धमकाने के आरोपों को खारिज कर दिया था।

 

 

स्कूलों की हालत पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

 

स्कूलों की हालत पर उन्होंने कहा, “देश में आजादी के बाद भी आज भी बच्चे बेसिक सुविधा के लिए तरस रहे हैं. इसे बदलना है. जब तब हम ये नहीं बदलेंगे तब तक सही मायनों में हमारा देश नहीं आगे नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में एक पति ने अपनी पत्नी को…

    Continue reading
    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासियों के विकास और उत्थान के लिए उनकी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार