‘ये जो फोटो-वोटो लाए हैं…’, हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?

हरियाणा के जींद से देश की रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन की बात होगी, तब जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम जरूर लिया जाएगा। उन्होंने इसे भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया .

 

 

पीएम मोदी ने कही ये बात

 

पीएम मोदी ने कहा, “आप सभी जो ये तस्वीरें और स्केच लेकर आए हैं, एसपीजी के साथी इन्हें कृपया एकत्र कर लें। आपके इस प्यार, स्नेह और कला के प्रति समर्पण के लिए मैं दिल से आपका धन्यवाद करता हूं. आप सभी को मेरा राम-राम. इस पवित्र धरती पर आकर मेरा मन गदगद हो गया है। जींद वीरता, इतिहास और गौरव की भूमि है. यहां आते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. दशकों पहले जब मैं संगठन के काम से यहां आता था, तब आप लोगों ने जो स्नेह और अपनापन दिया था, उसे मैं आज भी नहीं भूला हूं।
 

 

दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के केवल तीन-चार देशों के पास ही हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीक है और अब भारत भी इस सूची में शामिल हो गया है। उन्होंने बताया कि यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली और 10 कोच वाली सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्रदूषण रहित है और इसकी पूरी तकनीक भारतीय इंजीनियरों ने विकसित की है. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की रेलवे स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित होगी और हाइड्रोजन ट्रेन उसी दिशा में भारत का बड़ा कदम है।

 

 

 

रेलवे के विद्युतीकरण और विकास का भी किया जिक्र

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले यदि पश्चिम एशिया जैसी परिस्थितियां बनतीं तो डीजल पर निर्भर रेलवे को बड़ी परेशानी होती। उन्होंने बताया कि 1925 से 2014 तक करीब 90 वर्षों में केवल 30 प्रतिशत रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था, जबकि पिछले वर्षों में इस काम को तेज गति से आगे बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी का भी लक्ष्य है। इसके लिए खिलाड़ियों और देश दोनों को पूरी तैयारी करनी होगी।

 

 

स्वच्छता को लेकर लोगों से की अपील

 

 

प्रधानमंत्री ने लोगों से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्या हर बार सफाई के लिए सरकार को आना पड़ेगा या लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे. उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की स्वच्छता अभियान में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही है।

 

 

रेल मंत्री बोले- ऐतिहासिक दिन

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री के उस संकल्प का परिणाम है, जिसके तहत देश में हाइड्रोजन तकनीक विकसित करने का फैसला लिया गया था. उन्होंने बताया कि पहले हरियाणा को रेलवे के लिए करीब 315 करोड़ रुपये का बजट मिलता था, जबकि अब इसे बढ़ाकर लगभग 3,500 करोड़ रुपये कर दिया गया है। राज्य में इस समय करीब 18 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री बोले- विकास यात्रा का स्वर्णिम अध्याय

 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उत्सव है। उन्होंने कहा कि जींद की धरती से विकास यात्रा का एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत केवल सपने नहीं देख रहा, बल्कि उन्हें साकार भी कर रहा है।

  • Related Posts

    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    भारत के किसी न किसी राज्य में लगातार…

    Continue reading
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    राजस्थान में हो रहे नगर निकाय चुनाव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

    शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

    • By TN15
    • September 1, 2026
    शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

    किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

    • By TN15
    • September 1, 2026
    किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट