सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

रीवा । देश के प्रसिद्ध इंजीनियर शिक्षा व्यवस्था सुधारक पर्यावरणविद् समाजसेवी सोनम वांगचुक नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विगत 20 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर में भूख हड़ताल पर हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है देशभर के करोड़ों लोग आज उनके आंदोलन का हिस्सा बन चुके हैं। शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि 20 जुलाई को जंतर मंतर से लाखों लोग उनके साथ संसद तक मार्च करने जा रहे हैं। सोनम वांगचुक जी ने देश भर के लोगों से अपने-अपने इलाकों से समर्थन की भावुक अपील की है। शिव सिंह एड ने बताया कि सोनम वांगचुक जी के 20 जुलाई के संसद मार्च के 1 दिन पूर्व 19 जुलाई रविवार को रीवा कमिश्नरी के समक्ष दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक उनके आंदोलन के समर्थन में धरना आयोजित किया जाएगा। शिव सिंह ने रीवा संभाग सहित जिले भर के छात्र-छात्राओं युवाओं समाजसेवियों संगठनों के साथियों अधिवक्ताओं बुद्धजीवियों राजनीतिक दलों के साथियों किसान संगठनों आम नागरिकों से धरना कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

  • Related Posts

    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    राजस्थान में हो रहे नगर निकाय चुनाव के…

    Continue reading
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को लेकर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    • By TN15
    • August 31, 2026
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’