पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैंने दो महीने पहले आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स के खिलाफ एक पत्र लिखा था। आज मैं इस मामले को लेकर अमित शाह से मिला। कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर थी.
नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत के सवाल पर क्या बोले रंधावा?
पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर्स) की सूची पर संतुष्टि के सवाल पर उन्होंने कहा, “ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं होनी चाहिए थी. अगर आखिर में यही होना था, तो फिर पार्टी हाईकमान के साथ इतनी सारी बैठकों का क्या मतलब था?” नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत के सवाल के जवाब में रंधावा ने कहा, “इसका जवाब अजय माकन दें. पर्यवेक्षकों की सूची में क्या था, वही बता सकते हैं।





