आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

संवेदनहीन व्यवस्था में न्याय नहीं, एनकाउंटर होता है

रीवा। समता सम्पर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे ने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद किसी भी व्यक्ति या अपराधी का एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देना है। इस बात को सभी को नोट कर लेना चाहिए कि जब कानून का दुरुपयोग होगा तो देर सबेर इसकी चपेट में हर कोई आएगा। यदि पुलिस विधि सम्मत तरीके से कार्यवाही नहीं करेगी तो उसका दुरुपयोग उसी तरह होगा जैसा अभी हाल में बिहार में भरत तिवारी के साथ हुआ है। आमतौर पर एनकाउंटर से होने वाली मौतों को हम सही नहीं कह सकते हैं। ऐसी मौतें हमेंशा संदेह के दायरे में बनी रहती हैं क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया का इसमें पालन नहीं होता है। कुल मिलाकर एनकाउंटर और बुलडोजर बदला लेने वाली कार्रवाई है, इसे न्यायसंगत नहीं कह सकते हैं।

लोकतंत्र सेनानी श्री खरे ने कहा कि बिहार राज्य के एक युवक भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर 17 जून 2026 को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव में हुआ। आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने उसे गोली मारी और इलाज के दौरान उसकी मौत की खानापूर्ति कर दी। बताया जा रहा है कि गांव की समस्याओं को लेकर लोगों का काम कराने में होने वाली लेट लतीफी और भ्रष्टाचार को लेकर कभी कभी प्रशासनिक अधिकारियों से उसकी नोक झोंक हो जाती थी।‌‌ एक तरह की बातों को लेकर जब पुलिस उसके घर दवाब बनाने पहुंची तब उसने रिवाल्वर तानकर आक्रोश व्यक्त किया था। निश्चित रूप से उसकी यह हरकत गैर कानूनी और गलत थी। यदि इस मामले में पुलिस वाले उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज देते तो कुछ गलत नहीं होता लेकिन यहां पुलिस ने भरत तिवारी को आत्मसमर्पण कराके संबंधित न्यायालय ले जाने के बजाय उसी गांव में एनकाउंटर के नाम पर मार डाला। सुनने में यह भी आया कि पुलिस ने अपने बचाव में उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है। ऐसी स्थिति में भरत तिवारी पूरी तरह सहानुभूति का पात्र होना चाहिए। इस संबंध में उसके मानसिक इलाज के लिए पहल होना चाहिए थी। पुलिस प्रशासन के द्वारा उसका मेडिकल चेकअप कराकर डॉक्टर अभिमत पर उसका इलाज होना चाहिए था, ना कि उसे पागल हाथी की तरह मार डालने की अप्रिय घटना को अंजाम देना चाहिए था। यह बात बहुत आपत्तिजनक और मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ाना है।

श्री खरे ने कहा कि एनकाउंटर मामले में लोगों की संवेदनाएं खत्म नहीं होना चाहिए। किसी मामले में लोगों का आक्रोश उमड़ता है तो दूसरे मामले में धर्म और जाति के आधार पर उसे अनदेखा किया जाता है। गलत को गलत कहने का साहस होना चाहिए। संवेदनहीन व्यवस्था में न्याय नहीं, एनकाउंटर होता है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    भोजपुर जिले के शाहपुर में 17 जून को…

    Continue reading
    ‘मुझ पर झूठे आरोप लगे, विरोधियों ने साजिश रची’, वायरल वीडियो पर बोले पंजाब के CM भगवंत मान
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    बेअदबी विवाद और फर्जी रिपोर्ट पर पंजाब के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी में बड़ी टूट, इस नेता ने थामा BJP का दामन

    • By TN15
    • June 24, 2026
    चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी में बड़ी टूट, इस नेता ने थामा BJP का दामन