दिल्ली: मालवीय नगर के होटल में लगी आग पूरी इमारत में फैली, दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की जलकर मौत

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन नाम के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की जलकर मौत हो गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 पर इस आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बेसमेंट समेत पूरी इमारत से करीब 37 लोगों का रेस्क्यू किया।  इनमें से कई लोग गंभीर घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इमारत में फंसे अन्य लोगों को ढूंढने और रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है।

DDMA साउथ डिस्ट्रिक्ट के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, “जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया. इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है।

किसी और लाइसेंस की आड़ में चल रहा था होटल

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे हादसे दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है। यह होटल किसी और लाइसेंस की आड़ पर चलाया जा रहा था। समय में BSES ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिस वजह से आग नियंत्रण में आ सकी।

आग से बचने के लिए ऊपर से कूदे लोग

एसडीएम ने जानकारी दी कि बिल्डिंग में आग फैलने के बाद बाहर आने के रास्ते नहीं बचे थे. स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग के आगे जमीन पर गद्दे लगा दिए थे। इसके बाद लोग बालकनी और खिड़की आदि से नीचे कूदे थे. एमसीडी से जानकारी मांगी गई है कि ऐसे कितने होटल और रेस्टोरेंट को रिहायशी इलाके में संचालन का लाइसेंस दिया गया है। सभी की एक रूटीन जांच की जाएगी।

मालवीय नगर विधायक का बयान

मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया, “बहुत ही दुखद घटना है. हमें सुबह 9.00 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। हमने तत्काल पूरे सिस्टम को सक्रिय किया और स्वयं भी हम यहां पर पहुंचे। अब बाद में आग लगने के कारणों का पता चलेगा. कुछ लोग हताहत भी हुए हैं और कई अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री से भी मेरी कई बार बातचीत हो चुकी है. हम सारी परिस्थिति का संज्ञान ले रहे हैं और हम बतौर कार्यकर्ता जो कर सकते हैं वो करेंगे। यह बहुत दुखद घटना है लेकिन आगे इस तरह की घटना न हो इस ओर ध्यान दिया जाएगा।

  • Related Posts

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरा पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    आंदोलनकारियों को रोकने पर देशभर में फ़ैल सकता…

    Continue reading
    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरा पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरा पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार