देश की राजधानी में कोरोना का कहर, बोले सिसोदिया-विकट परिस्थिति के लिए तैयार रहें दिल्ली के लोग 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के कहर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे कम से कम बाहर निकलें और अपने स्वास्थ्य के प्रति एहतियात बरतें। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, “लोगों को विकट परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। हालात बिगड़ने पर यह बढ़ भी सकता है। इमर्जेंसी सेवाओं के लिए डीएम ऑफिस से कर्फ्यू पास जारी किए जा सकेंगे। फिर भी कोशिश करें कि सतर्कता बरतें ताकि वायरस का संक्रमण ही न होने पाए।”
भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 2,135 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 828 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 24 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 653 मामले सामने आए, इसके बाद दिल्ली में 464, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 154 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 58,097 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,50,18,358 हो गई है। करीब 199 दिन बाद इतने अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं।
सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 350 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 124 मरीजों को ऑक्सीजन की मदद दी गई ।जबकि कम से कम सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं। दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा अभी तक रैंडम चेकिंग हो रही थी, अब तो हॉस्पिटल के सैंपल्स जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जितना भी फैल रहा है, वह ओमीक्रोन ही है। कहा कि फुल वीकेंड कर्फ्यू लागू है। इस दौरान एसेंसियल सर्विसेज जारी रहेंगी।

Related Posts

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • TN15TN15
  • June 14, 2026

आज भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान के बीच…

Continue reading
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल
  • TN15TN15
  • June 14, 2026

ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह