इस राज्य की विधानसभा चुनाव में हुआ अवैध मतदान! 10 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

चेन्नई पुलिस ने हाल ही में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में फर्जी तरीके से प्राप्त पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके अवैध रूप से मत डालने के आरोप में चार महिलाओं समेत 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23 अप्रैल को हुए चुनावों के बाद देश छोड़ने की कोशिश करते समय चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने इन व्यक्तियों को रोक लिया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच से पता चला है कि विदेशी नागरिकता होने और भारतीय नागरिक न होने के बावजूद, आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध रूप से मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में निवास किया था।  आव्रजन अधिकारियों द्वारा ग्रेटर चेन्नई पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद, केंद्रीय अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस इकाइयों द्वारा सात से 14 मई के बीच मामले दर्ज किए गए. बयान में कहा गया है कि सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया गया।

  • Related Posts

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन