पीएम के कार्यक्रम को ले प्रशासनिक तैयारी पूरी

गांधी मैदान में प्रवेश की सुरक्षा व्यवस्था दो लेयर में : डीआईजी

सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारियों को डीआईजी, डीएम व एसपी ने दिए दिशा निर्देश

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। आगामी 18 जुलाई को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मोतिहारी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था, समुचित यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को महात्मा गांधी आडिटोरियम में बेतिया चंपारण प्रक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक हरि किशोर राय, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त ब्रीफिंग किया।
बताया कि भारत के प्रधानमंत्री का 18 जुलाई को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आगमन हो रहा है। जिसमें बिहार के राज्यपाल एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार सरकार के मंत्री गण, सांसद गण, विधायक गण, विधान पाषर्द गण एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांधी मैदान में लोगों की आने की संभावना है।
इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण कृतसंकल्पित है। इसको लेकर सभी तरह की प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस अवसर पर विधि व्यवस्था, सुचारू यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के मद्दे नजर बड़ी संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल्कि तैनाती की गई है। आज जॉइंट ब्रीफिंग में जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह के 5:00 बजे से गांधी मैदान में आम जनों के लिए प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा। सभी आम नागरिक समाहरणालय के बगल से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले पथ के किनारे गांधी मैदान में प्रवेश के लिए बनाए गए गेट नंबर 07 से लेकर गेट नंबर 12 तक से अंदर प्रवेश करेंगे। गेट नंबर 11 और 12 से महिलाये प्रवेश करेंगी। वही गेट नंबर 7,8,9,10 से आम जनता (पुरुष) का प्रवेश कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया की गांधी मैदान में प्रवेश करने वाले कोई भी व्यक्ति मोबाइल के अतिरिक्त कोई भी सामान लेकर नहीं जाएंगे। यहां तक की पानी के बोतल लेकर भी नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में पब्लिक के बैठने के लिए जो व्यवस्था कराई गई है उस हर सेक्टर में पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी रखी गई है।
गांधी मैदान में प्रवेश के लिए कुल 12 गेट बनाए गए हैं जिसमें गेट नंबर 01 से लेकर गेट नंबर 05 तक अति विशिष्ट व्यक्तियों के प्रवेश लिए आरक्षित है। गेट नंबर 06 से मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं विशिष्ट व्यक्ति प्रवेश करेंगे जो जिलाधिकारी आवास के सामने है।
प्रवेश के समय सुरक्षा व्यवस्था दो लेयर में बनाई गई है और दोनों लेयर में डीएफएमडी लगाई गई है जहां पर संपूर्ण जांच के पश्चात ही प्रवेश हो सकेगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सुबह 5:00 बजे कार्यक्रम स्थल सहित अपने प्रतिनियुक्ति के स्थल पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात संचालन में लगे पदाधिकारी सुबह के 4:00 बजे अपने-अपने कार्य स्थल पर उपस्थित होकर विधि व्यवस्था संधारित करना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान कार्यक्रम में आने वाले सभी आम जनता से अच्छा व्यवहार रखेंगे एवं उनके साथ सहयोगपूर्ण रवैया अपनाते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि जिला स्तर से प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है जिसे सभी पदाधिकारी अच्छे से पढ़ लेंगे। अपने दायित्व को समझ लेंगे एवं दिए गए निर्देशों का व्यवस्थित तरीके से अनुपालन करेंगे ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो। यातायात संचालन एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर चीनी मिल के बगल में हवाई अड्डा मैदान, चीनी मिल परिसर, जिला स्कूल के मैदान एवं वेयरहाउस के पीछे वाले खाली जगह को पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है जहां एसडीओ एवं एसडीपीओ रैंक के पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पार्किंग स्थल में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाया गया है, ताकि हर तरह की सूचना दी जाती रहे।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी तालमेल बनाकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। सभी लोग सतर्क, सचेत एवं चौकन्ना रहेंगे एवं छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर रखेंगे।
मौके पर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, एडीएम पीजीआरओ, डीडीसी शंभू शरण पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…