संग्रामपुर में पैक्स गोदाम पर हुई वार्षिक आम सभा में धान खरीद की हुई समीक्षा

मोतिहारी। जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित दक्षिणी मधुबनी पैक्स गोदाम पर मंगलवार को वार्षिक आम सभा हुई । जिसमें किसान उपस्थित होकर अपनी- अपनी समस्याओं से पैक्स अध्यक्ष को अवगत कराया। इस दौरान पैक्स कार्यकारणी के सदस्य भी मौजूद थे। जानकारी देते हुए पैक्स अध्यक्ष अभिषेक आनंद ने बताया कि आमसभा में पैक्स द्वारा की गयी धान की खरीदारी का समीक्षा हुई। साथ ही किसानों को सरकारी दर पर खाद बीज की आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई। जिसमें किसानों को खेती के समय खाद बीज उपलब्ध हो इस पर चर्चा की गई हैं। इसी बीच उपस्थित किसानों व कार्यकारणी सदस्यों ने सर्व सम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। जिसमें पैक्स के नाम से एक पीडीएस दुकान की अनुज्ञप्ति मिले इसके लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही पैक्स के नियमित सचिव पद पर प्रिय रंजन सिंह की हुई बहाली को सार्वजनिक किया गया। जबकि पूर्व पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक के द्वारा पैक्स के प्रभार को समय से नहीं दिए जाने की चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकारणी सदस्य ब्रज भूषण सिंह,प्रभाकर सिंह, रामाधार पासवान, अनिता देवी, कलावती देवी, सुनैना देवी, किसान सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, प्रो0 कृष्ण कुमार,जागरण पंचायत क्लब अध्यक्ष राम बिनोद सिंह उर्फ बॉस, राम शारदा सिंह, विनय शंकर सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, पूर्व सच्चिदा नन्द तिवारी, पंसस शशिकांत पाण्डेय, उद्भव कुमार, राम शारदा सिंह, राम सहाय सिंह, शैलेन्द्र दुबे, गुड्डू साह, नन्दलाल सिंह, बाबू जान मिया, धन्नू सिंह, इन्द्रासन राय, राजबली सिंह, दिलीप शर्मा समेत सैकड़ो मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी