डेयरी शिफ्ट न करने वाली 15 डेयरियां जल्द होंगी सील, पशु भी होंगे जब्त : डॉ. वैशाली शर्मा

चौथे ड्रा में भाग लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई, इसके बाद नहीं लिए जाएंगे आवेदन

करनाल, (विसु)। शहर में अवैध रूप से चल रही पशु डेयरियों को सील करने के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इसके तहत 15 डेयरियों को जल्द ही सील किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि बीते दिनों 21 डेयरी संचालकों को 7 दिन में डेयरी स्थानांतरित करने के नोटिस जारी किए गए थे, जिनकी डेयरी बनकर तैयार थी। इनमें से 6 संचालकों ने अपनी डेयरी को पिंगली डेयरी परियोजना स्थल पर स्थनांतरित कर लिया, परंतु 15 ने डेयरी स्थानांतरण में अपनी रूचि नहीं दिखाई। नोटिस की पालना न करने के चलते अब इन डेयरियों को सील किया जाएगा तथा उनके पशुओं को भी नगर निगम अपने कब्जे में ले लेगा।
नए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई- उन्होंने कहा कि पिंगली डेयरी परियोजना स्थल पर प्लॉट लेने के लिए पशु डेयरी संचालक 23 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके पश्चात नगर निगम चौथा ड्रा निकालेगा, जिसके तहत डेयरी प्लॉट आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक निगम कार्यालय में 55 आवेदन प्राप्त हो गए हैं।

 

यह रहेगी आवेदन की प्रक्रिया

 

उन्होंने बताया कि डेयरी प्लॉट के लिए ड्रा में भाग लेने के लिए डेयरी संचालकों को आवेदन करना होगा। इसके लिए एक प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, 50 हजार रुपये धरोहर राशि, लेट फीस (विलंब शुल्क) 1000 रुपये तथा प्रार्थना पत्र फीस 100 रुपये देने होंगे। प्रार्थना पत्र के साथ उपरोक्त राशि की रसीदें लगाकर देनी होंगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए डेयरी संचालक नगर निगम कार्यालय की बेसमेंट में कमरा नम्बर 2 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
निगमायुक्त ने शहर में अनाधिकृत रूप से डेयरी का व्यवसाय कर रहे लोगों से कहा है कि वे अपनी डेयरियों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दें। पिंगली स्थित डेयरी स्थल पर प्लॉट हासिल करने के लिए नियमानुसार नगर निगम में आवेदन करें और ड्रा के माध्यम से आबंटित प्लॉटों को हासिल कर उस पर निर्माण शुरू करें। इसी प्रकार जिन डेयरी मालिकों ने प्लॉट अलॉटमेंट के बाद डेयरी निर्माण शुरू नहीं किया है, उनके विरूद्घ भी जल्द ही नगर निगम सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिन्होंने अभी तक प्लॉट की किश्ते नहीं चुकाई हैं, वह भी शीघ्र अति शीघ्र राशि जमा करवा दें, अन्यथा उनके प्लॉट की अलॉटमेंट रद्द करने के साथ-साथ धरोहर राशि भी जब्त कर ली जाएगी।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!