भारत विकास परिषद कर्ण शाखा ने मनाया 63 वां स्थापना दिवस

करनाल, (विसु)। भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कर्ण शाखा के द्वारा सेवा प्रकल्प के रूप में आर्य समाज मंदिर, रमेश नगर में चलाए जा रहे स्वर्गीय उर्मिला भाटिया सिलाई केंद्र में सिलाई मशीन, कपड़ा कटिंग टेबल एवं सिलाई में काम आने वाले अन्य जरूरत का सामान भेंट किया गया। कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख स्वतंत्र कुकरेजा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा की महिला सहभागिता प्रमुख रचना चौधरी ने एक सुंदर भजन गा कर की और पुरोहित देवेंद्र शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि विधान द्वारा हवन-यज्ञ सम्पन्न करवा कर किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी तथा उनकी धर्मपत्नी संध्या लोधी ने आहुतियां डाली। सेवा प्रकल्प प्रमुख स्वतंत्र कुकरेजा ने कहा कि भारत विकास परिषद एक ऐसा संगठन है जो अपने सदस्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग की सेवा कर नवीन पीढ़ी में देशभक्ति एवं संस्कारों के द्वारा समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में निरंतर सक्रिय है। इसी कार्य के अंतर्गत यह सेवा का कार्य किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन लोधी ने कहा कि आज देश एवं समाज को ऐसे संगठनों की जरूरत है जिनमें अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग एवं सेवा की भावना हो। उन्होंने कर्ण शाखा के सभी सदस्यों को इस सेवा कार्य को करने के लिए बधाई दी।
कर्ण शाखा की अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने कहा की शाखा द्वारा समय-समय पर बाल संस्कार शिविर, परिवार प्रबोधन, संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता, भारत को जानो प्रतियोगिता, राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, पौधों का लंगर आदि सेवा कार्य किये जाते हैं ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में अपने देश और राष्ट्र के प्रति जागरूक पैदा हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस सिलाई केंद्र को यदि किसी चीज की आवश्यकता होगी तो कर्ण शाखा द्वारा वह पूरी की जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को आत्म निर्भर बनने का भी आह्वान किया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में कपिल अत्रेजा, सदस्य हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन, रोशन आर्य, अजय आर्य एवं भीम सिंह का विशेष योगदान रहा।
शाखा की महिला सहभागिता प्रमुख रचना चौधरी ने कहा कि महिलाएं देश की उन्नति और देश के भविष्य के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाती हैं, उन्हें स्वयं को किसी भी प्रकार से अपने को कम नहीं आंकना चहिये।
आर्य समाज रमेश नगर के प्रधान सत्यपाल तोमर एवं मंत्री अमर सिंह आर्य ने कर्ण शाखा द्वारा सिलाई केंद्र को सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रिया आर्या, लक्ष्मी देवी, सुषमा कुमार, किरण गांधी, ललिता भाटिया, मोना भाटिया, एकता गांधी, रोशन आर्य, अमर सिंह आर्य, सतपाल तोमर,रमेश भाटिया, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!