मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में मोतिहारी में महागठबंधन का प्रदर्शन

कई जगहों पर सड़क जाम

राजन द्विवेदी 

मोतिहारी। बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य के खिलाफ महागठबंधन का विरोध तेज हो गया है। मोतिहारी जिले में महागठबंधन के घटक दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अरेराज अनुमंडल के मोतिहारी रोड समेत कई स्थानों पर चौक-चौराहों को जाम कर दिया गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही।

प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर टायर जलाकर सड़क पर आगजनी की गई, जिससे आम लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। महागठबंधन के नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए सरकार पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व राजद नेता राजू पांडेय, कांग्रेस नेता कुणाल पांडेय उर्फ संटू पांडेय, एवं ब्रजेंद्र तिवारी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से विशेष पुनरीक्षण कार्य पर रोक लगाने की मांग की।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’