उप निर्वाचन आयुक्त ने किया जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

मोतिहारी । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के उप निर्वाचन आयुक्त, संजय कुमार ने आज मोतिहारी स्थित जिला अतिथि गृह के सभागार में पूर्वी चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पश्चिम चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार तथा दोनों जिला के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान दोनों जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बारी-बारी से पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभी तक के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति को दिखाया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण सौरभ जोरवाल ने बताया कि जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में यह कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 3689848 है। जिला में कुल 3511 मतदान केंद्र वर्तमान में स्थापित है। सभी मतदान केंद्रों के लिए बीएलओ की नियुक्ति की गई है। सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में कार्यरत हैं।अभी तक बीएलओ के माध्यम से लगभग 90 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र का वितरण किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक जिला के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र से 6 लाख से अधिक गणना प्रपत्र का कलेक्शन भी कर लिया गया है। इसमें से 1 लाख से अधिक गणना प्रपत्र को बीएलओ एप के माध्यम से तथा 2085 गणना प्रपत्र नागरिकों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड भी किया जा चुका है।
बीएलओ को सहयोग करने के लिए इस कार्य में जिला में कुल 11913 वॉलिंटियर्स को लगाया गया है। जिसमें विकास मित्र, पंचायत सेवक, टोला सेवक, एनएसएस, एनसीसी, जीविका एवं अन्य संगठनों के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसमें से प्रशासनिक स्तर पर 5049 वॉलिंटियर्स एवं गैर प्रशासनिक स्तर के 6464 वॉलिंटियर्स कार्यरत हैं जो डोर टू डोर भ्रमण कर प्रपत्रों को कलेक्ट कर रहे हैं एवं बीएलओ उपलब्ध करा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि अपलोडिंग के कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए सभी प्रखंड मुख्यालय में सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था बनाई गई है। जहां कार्यपालक सहायकों से अपलोडिंग का कार्य कराया जा रहा है। प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 100 फॉर्म ऐप के द्वारा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार इस संपूर्ण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग ने जिला के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इस पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने घोषित गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार कराया गया है। विधानसभा स्तर पर सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी यथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने प्रखंड स्तर पर सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं उनके सहयोग के लिए लगाए गए वॉलिंटियर्स यथा विकास मित्र, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका सहित अन्य सभी को ट्रेनिंग दे दी गई है। सभी लोग अपने कार्यों में लगे हुए हैं। ऐप के माध्यम से अपलोडिंग में कहीं कहीं नेट , टावर की समस्या हो रही थी। इसको लेकर प्रखंड स्तर पर ही सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था बना दी गई है। ताकि अपलोडिंग का कार्य भी सुचारू रूप से एवं तेज गति के साथ चलता रहे। प्रति बीएलओ प्रतिदिन कम से कम 100 फॉर्म अपलोड करने का निर्देश दिया गया है और बीएलओ इस कार्य को बखूबी कर ले रहे हैं। विगत दो दिनों में अपलोडिंग के कार्य में काफी तेजी आई है और यही मोमेंटम बरकरार रहा तो अगले 15 दिन में सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा।
उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि अगर कोई मतदाता जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं देता है और प्रपत्र पर अपना हस्ताक्षर कर प्रपत्र उपलब्ध करा देता है तो ड्राफ्ट पब्लिकेशन में उसका नाम हर हाल में जोड़ना है। जरूरी दस्तावेजों में से कोई एक बाद में भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में राजनीतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को भी इंगेज किया जाए। उनके साथ भी बैठक किया जाए एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस कार्य में उनका भी सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि वितरित गणना प्रपत्र छूटना नहीं चाहिए और ना ही कहीं खोना चाहिए, उसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा। उनके द्वारा जिला में चल रहे गहन पुनरीक्षण के कार्य की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर पश्चिम चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के द्वारा पश्चिम चंपारण में किये जा रहे कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी गई। पश्चिम चंपारण जिला के सभी विधानसभाओं के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग ने उनसे भी वार्ताकार उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी सौरभ सुमन यादव एवं दोनों जिला के उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है