किरतपुर। सेंटपीटर्स स्कूल में नवनियुक्त शिक्षिकाओं का विद्यार्थियों एंव स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त प्रिंसिपल सिस्टर निकिता, केजी इंचार्ज सिस्टर जिनसिटा व.लोकल सुपीरियर सिस्टर सोफिया थामस का छात्रों द्वारा तिलक लगाकर गुलदस्ते भेंट किये गये। प्रबंधक फादर बीजू द्वारा सभी सिस्टर्स की योग्यता, कर्तव्यनिष्ठा एंव उनके परिश्रमी होने की प्रशंसा की।
गुरुवार को सेंटपीटर्स स्कूल के प्रांगण में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व स्कूल प्रबंधक फादर बीजू व वाइस प्रिंसिपल सिस्टर नम्रता द्वारा किया गया। स्वागत समारोह के आयोजन पर विद्यालय को आकर्षक झालरों व गुब्बारों से सजाया गया था। छात्रों ने समूह नृत्य व समूह गान द्वारा सबका मन मोह लिया। शिक्षकों द्वारा भी सिस्टर्स के स्वागत में मधुर गान प्रस्तुत किया गया। प्रबंधक फादर बीजू ने नवनियुक्त शिक्षिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य में स्कूल के प्रति उनके द्वारा दिये जाने वाले अमूल्य योगदान की आशा की। अंत में सभी नवनियुक्त सिस्टर्स द्वारा छात्रों व शिक्षकों को सम्बोधित किया गया। सभी का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधक फादर बीजू, वाईस प्रिंसिपल सिस्टर नम्रता एंव समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।







