दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाइवे पर चेकिंग के दौरान डीटीओ की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, ईएसआई की मौत

दरभंगा। दरभंगा डीटीओ की गाड़ी मंगलवार सुबह मुजफ्फरपुर हाइवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाइवा गाड़ी को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हैं।

बिहार के दरभंगा के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) की गाड़ी का मंगलवार सुबह भीषण एक्सीडेंट हो गया। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर वाहन चेकिंग के दौरान मब्बी में डीटीओ की बोलेरो को एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में डीटीओ ऑफिस के ईएसआई (प्रवर्तन अवर निरीक्षक) मुन्ना कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित एक अन्य कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो गाड़ी करीब 30 फीट खाई में जाकर पलट गई। घायल दोनों कर्मियों को दरभंगा के डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के खोरी गांव का रहने वाले थे। घायल अजय कुमार और रवि कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में