चांदपुरा में पोखर में डूबने से 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

-परिजनों में मचा कोहराम
-शाम की घटना,लोगों में मातम

मुजफ्फरपुर/बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के हत्था पंचायत अंतर्गत चांदपुरा वार्ड संख्या 15 में रविवार की शाम पोखर में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंशिका कुमारी (उम्र लगभग 3 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशिका अपनी मां नीतू देवी के साथ किसी घरेलू कार्यवश पोखर की ओर गई थी। इसी दौरान वह अचानक पोखर में फिसलकर गिर गई और डूब गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार एवं समाज में मातम पसर गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

घटना की सूचना उपमुखिया अजय कुमार, ग्रामीण सच्चिदानंद ठाकुर सहित अन्य ने हत्था थाना, बंदरा प्रखंड कार्यालय और अंचल प्रशासन को दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा सहायता देने की मांग की है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया